PM Modi को Honorary Order of Freedom of Barbados से सम्मानित किया गया

Summary :

कोविड-19 में नेतृत्व के लिए PM Modi को मिला सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए बारबाडोस की सरकार और लोगों का आभार जताया है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को बारबाडोस में आयोजित एक समारोह में बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन से पीएम मोदी की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया था। इस अवसर पर कैरेबियाई देश की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, विदेश मंत्री केरी सिमंड्स और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। पबित्रा मार्गेरिटा ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी थी।

ये भारत की सदी और नए अवसरों का युग है : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस सम्मान के लिए बारबाडोस की सरकार और लोगों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा, “इस सम्मान के लिए बारबाडोस की सरकार और लोगों का आभार। ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार 1.4 बिलियन भारतीयों और भारत और बारबाडोस के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्पित है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को एक पोस्ट में कहा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन से ब्रिजटाउन के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, विदेश मंत्री केरी सिमंड्स और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार प्राप्त करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और महत्वपूर्ण सहायता के लिए पीएम मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.