PM Modi Bengal Rally Guarantees: बंगाल में चुनाव से पहले PM मोदी संबोधन के दौरान जमकर गरजे है और तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार की निर्मम सरकार वाली आलोचना को दोहराते हुए राज्य भर में चल रही परिवर्तन की लहर पर जोर दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने जनता के उत्साह की प्रशंसा की और इसे आगामी चुनावों में भाजपा की जीत बताया है। पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की 2021 के चुनावों में नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जीत का जिक्र करते हुए, कहा कि पिछले चुनावों में जो चमत्कार हुआ था, वह इस बार भाबनीपुर और पूरे राज्य में दोहराया जाएगा।
PM मोदी कि 5 बड़ी गारंटी
- TMC राज में हुए हर घोटाले की फाइलें खुलेगी, TMC के गुंडे नहीं बचेंगे।
- बंगाल का यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह बंगाल के गौरव को पुनः स्थापित करने का चुनाव है।
- यह एक ‘विकसित बंगाल’ की नींव को मजबूत करने का चुनाव है। पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम होगा निर्मित सरकार की विदाई।
- टीएमसी की निर्मित सरकार के शासन में केवल घुसपैठियों की फैक्ट्रियां फली-फूली हैं, सरकार ने फर्जी दस्तावेज बनाने और पशु तस्करी के उद्योग विकसित किए हैं।
- घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, भारत की जमीन पर रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
हल्दिया में कारखाने बंद
PM मोदी ने बताया कि जिस बंगाल ने कभी भारत की प्रगति की नींव रखी, जिसने भारत के विनिर्माण और व्यापार को मजबूत किया, उसे टीएमसी ने विकास के सभी मापदंडों पर बुरी तरह से पिछड़ने पर मजबूर कर दिया है। मेदिनीपुर और हल्दिया से बेहतर इस स्थिति को कौन समझ सकता है? सदियों पहले, ऐतिहासिक एक बंदरगाह शहर था, जहाँ से पूरी दुनिया के साथ व्यापार होता था। हल्दिया आधुनिक भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक था। लेकिन हाल के दशकों में, हल्दिया में कारखाने बंद हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में चुनाव
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी है। राज्य में 2021 में आठ चरणों में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के साथ कड़ी टक्कर में 213 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिलीं। कांग्रेस और वाम मोर्चा पिछले राज्य चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाए।























