PM Modi गुरुवार को कटरा में करेंगे चुनावी रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के Katra में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली को लेकर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है। PM Modi Katra में करेंगे चुनावी रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।इस बीच पीएम मोदी की रैली को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री के यहां आने से कटरा के विकास…

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के Katra में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली को लेकर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है।

PM Modi Katra में करेंगे चुनावी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।इस बीच पीएम मोदी की रैली को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री के यहां आने से कटरा के विकास को रफ्तार मिलेगी।स्थानीय निवासी साहिल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, पीएम मोदी गुरुवार को कटरा दौरे पर आ रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह यहां के विकास पर फोकस करें और जो विकास कार्य सालों से रुके हैं, उन्हें भी शुरू कराएं, ताकि स्थानीय लोगों को जो दिक्कत आ रही है, उससे निजात मिल सके।

स्थानीय निवासी अक्की ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के Katra दौरे को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा नई बनी है, इसलिए हम चाहते हैं कि यहां का विकास और भी तेजी के साथ हो।दरअसल, पीएम मोदी का कटरा दौरा इसलिए भी अहम हो जाता है, क्योंकि श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा साल 2022 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है। भाजपा ने पीएम मोदी के कटरा दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा का श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट जीतने पर फोकस है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल के अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 47 सीटें कश्मीर डिवीजन में और 43 सीटें जम्मू डिवीजन में हैं।जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए आज वोटिंग हो गई है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 25 सितंबर को होना है। तीसरा और आखिरी चरण एक अक्टूबर को है, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar