BJP suspends Jammu Kashmir Vice President from party: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर उपाध्यक्ष पवन खजूरिया को पार्टी से निलंबित कर दिया है। टिकट ना मिलने पर पवन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने मैदान में उतरे हैं। अनुशासन समिति की सिफारिश पर जम्मू-कश्मीर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा ने निलंबन का आदेश दिया।
आपको बता दें जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। इससे वो नाराज चल रहे थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था। इसी के बाद बीजेपी ने अनुशासन के तहत कार्रवाई की।
खजूरिया ने लगाए थे गंभीर आरोप
खजूरिया ने आरोप लगाया था कि पठानिया ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था। खजूरिया ने कहा, मैंने 35 साल तक पार्टी की सेवा की है। इसे हर चीज से ऊपर रखा। पार्टी द्वारा ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने के फैसले से कार्यकर्ताओं में निराशा है, जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। इसलिए मैंने कार्यकर्ताओं के आह्वान का जवाब दिया और मैदान में कूद पड़ा।
एक और नेता ने निर्दलीय भरा था पर्चा
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्मा ने जम्मू पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस सीट से भाजपा ने युद्धवीर सेठी को टिकट दिया है। चिनाब घाटी के रामबन और पद्देर-नागसेनी निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के दो अन्य बागी पहले ही चुनावी मैदान में ताल ठोक चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App




