Cyclones in Philippines : चक्रवात और भारी बार‍िश से 20 की मौत, 14 लापता

Summary :

Cyclones in Philippines : फिलीपींस के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून और हाल में आए दो चक्रवातों के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 14 लापता हैं। Cyclones in Philippines : चक्रवात से 20 की मौत समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने कहा कि उसे देश भर के पांच क्षेत्रों में 20 लोगों की मौत की खबर मिली है। इन आंकड़ों की पुष्टि अभी भी की जा रही है।बताया गया है कि कुछ दिनों से पलावन प्रांत सहित फिलीपींस के कुछ हिस्सों में…

Cyclones in Philippines

Cyclones in Philippines : फिलीपींस के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून और हाल में आए दो चक्रवातों के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 14 लापता हैं।

Cyclones in Philippines : चक्रवात से 20 की मौत

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने कहा कि उसे देश भर के पांच क्षेत्रों में 20 लोगों की मौत की खबर मिली है। इन आंकड़ों की पुष्टि अभी भी की जा रही है।बताया गया है कि कुछ दिनों से पलावन प्रांत सहित फिलीपींस के कुछ हिस्सों में खराब मौसम से स्थिति काफी भयावह हो गई है। यहां पर बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है।एनडीआरआरएमसी ने कहा कि खराब मौसम के कारण देश भर के 12 क्षेत्रों में लगभग 600,000 लोग प्रभावित हुए हैं और तूफानों ने 930 घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।

Tropical storm slams into Philippines, death toll rises to 72

Cyclones in Philippines : फिलीपींस में प्रतिवर्ष औसतन 20 तूफान आते हैं, जो भयंकर बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनते हैं। इसके चलते भारी जनहानि होती है तथा फसलों और संपत्तियों का विनाश होता है। बता दें कि अभी हाल ही में वहां पर तूफान ‘बेबिंका’ के कारण फिलीपींस में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो लोग लापता हो गए।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने जानकारी दी कि दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा प्रायद्वीप में दो लोगों की मौत हुई। जबकि मुस्लिम मिंडानाओ के बंगसामोरो स्वायत्त क्षेत्र में चार लोगों की जान चली गई।

Cyclones in Philippines :एजेंसी ने कहा कि चक्रवात ‘बेबिंका’ ने लगभग 300 गांवों के 200,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया। करीब 14,000 विस्थापित ग्रामीण सरकार द्वारा संचालित अस्थायी शेल्टर में रह रहे हैं।’बेबिंका’ इस साल फिलीपींस में आया छठा उष्णकटिबंधीय तूफान है। इसकी वजह से सड़कों, पुलों और घरों सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।बता दें कि महीने के शुरुआत में यागी तूफान से यहां 14 लोगों की मौत हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar