PM Modi MP Visit: जन्मदिन पर PAK को दिया संदेश, ‘ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है’

Summary :

PM Modi MP Visit: PM मोदी मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं, ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। संबोधन के दौरान कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। Bravery of Indian Army: सेना के शौर्य की सराहना हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल…

PM Modi MP Visit: PM मोदी मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं, ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। संबोधन के दौरान कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया।

Bravery of Indian Army: सेना के शौर्य की सराहना

PM Modi MP Visit
PM Modi MP Visit

हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। सेना के शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि 17 सितंबर के दिन ही देश ने सरदार पटेल की इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षा कर भारत के गौरव को फिर से स्थापित किया था।

PM Modi MP Visit:  ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’

PM Modi MP Visit
PM Modi MP Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ किया। कौशल निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को मैं विश्वकर्मा जयंती पर आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं।

Vishwakarma Puja Today: इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास

PM Modi ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती के दिन एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास मध्यप्रदेश के धार से हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पार्क से हमारे युवकों और युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी का इंदौर दौरा, ‘पीएम मित्र पार्क’ का करेंगे भूमि पूजन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।