चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में 10 और 13 मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे जहां लोकसभा की सभी 13 सीटों के लिए मतदान 19 मई को होना है।
पंजाब भाजपा के पूर्व प्रमुख कमल शर्मा ने शनिवार को कहा कि मोदी पहली रैली 10 मई को होशियारपुर और दूसरी रैली 13 मई को मनसा में संबोधित करेंगे।
भाजपा ने फगवाडा विधायक सोम प्रकाश को होशियारपुर (सु) सीट से मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार एवं विधायक राज कुमार छब्बेवाल से है।
7 संसदीय क्षेत्रों में आज शाम थमा चुनावी शोरगुल भोपाल
मोदी की दूसरी रैली मनसा में होगी जो कि बठिंडा संसदीय क्षेत्र के तहत आता है जहां से अकाली उम्मीदवार एवं वर्तमान सांसद हरसिमरत कौर बादल तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी पांच मई को पठानकोट और 12 मई को अमृतसर में रैलियों को संबोधित करेंगे।
सीट बंटवारा व्यवस्था के तहत राज्य में अकाली दल 10 सीटों पर जबकि भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



