PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Summary :

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से बाढ़ से जुड़े हालात और राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी प्रशासन को सतर्क निगरानी बनाए रखने और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने मोटरबोट से…

PM Modi Varanasi Visit

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से बाढ़ से जुड़े हालात और राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी प्रशासन को सतर्क निगरानी बनाए रखने और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने मोटरबोट से तटवर्ती रिहायशी इलाकों का निरीक्षण किया।

गंगा और वरुणा नदी के उफान से 12 वार्ड प्रभावित

वर्तमान में गंगा नदी चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है, वहीं इसकी सहायक नदी वरुणा नदी भी उफान पर है। वरुणा के किनारे बसे 12 वार्ड बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अब तक 16 राहत शिविर संचालित किए हैं, जहां प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखा गया है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

2,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान करीब 2,200 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित हैं, जो वाराणसी के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

PM Modi Varanasi Visit: किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

पीएम मोदी ने देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के लिए ‘किसान सम्मान निधि’ योजना की 20वीं किस्त भी जारी की। इससे करोड़ों किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

51वीं बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नए भारत को आगे ले जाने का जो विजन दिया है, वह अनुकरणीय है। यह गर्व की बात है कि वह वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। योगी ने बताया कि यह पहला अवसर है जब कोई प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में 51वीं बार उपस्थित हुआ है।

पिछले 11 वर्षों में वाराणसी में 51 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत हुईं, जिनमें से 34 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण हो चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें :PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी बोले-आतंकियों को रोता देख कांग्रेस, सपा वाले रोते हैं…

Shera Rajput