PM Modi wishes CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर दी बधाई
Warm birthday wishes to CM of Chhattisgarh, Shri Vishnu Deo Sai. His efforts to boost Chhattisgarh’s progress are admirable and are having a transformative impact on people’s lives. Praying for his long life and good health.@vishnudsai
— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026
इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए साय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पीएम के इस संदेश के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया।


Download Android App
Download iOS App




