PM नरेंद्र मोदी की यूपी में आज तीन जनसभाएं

Summary :

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान अंतिम दौर पर पहुंच गया है और सभी दल अपना प्रचार तेज कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार यानी आज पूर्वाचल में तीन जनसभाएं होंगी।

वाराणसी : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान अंतिम दौर पर पहुंच गया है और सभी दल अपना प्रचार तेज कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार यानी आज पूर्वाचल में तीन जनसभाएं होंगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले मऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी हरिनारायन राजभर के समर्थन में भुजौटी झझवां मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

modi

उन्होंने कहा कि इसके बाद वे चंदौली जाएंगे जहां वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थन में सुबह 11.50 बजे धानापुर कस्बे में रैली को संबोधित करेंगे। वे यहां से दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर से मिजार्पुर के बरकछा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1.30 बजे अनुप्रिया पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मिर्जापुर से दोपहर 2.05 बजे हेलीकॉप्टर से वाराणसी रवाना हो जाएंगे।

बंगाल में PM मोदी की रैलियों को इजाजत देने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की कमान 10 पुलिस अधीक्षक संभालेंगे। सुरक्षा को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन भी किया गया है।

Desk Team