Pragya Singh Missing Case: केदारनाथ के दर्शन कर लौटते समय नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से 29 वर्षीय नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। आखिरकार वह बिहार के बेगूसराय में सुरक्षित मिल गई है। करीब 6 दिन तक उत्तराखंड पुलिस, रेलवे पुलिस और कई एजेंसियों के लिए यह मामला एक पहेली बन गया था। अब पुलिस ने प्रज्ञा को बरामद कर कस्टडी में ले लिया है और इसकी सूचना उसके परिवारजनों को दे दी है। हालांकि अभी भी ये सवाल है कि आखिरकारर प्रज्ञा गायब कैसे हुई और बिहार तक कैसे पहुंची। पुलिस उसके बयान के जरिए इस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है।
Pragya Singh Missing Case: चलती ट्रेन से गायब हुई प्रज्ञा

जानकारी के अनुसार, 5 मई की रात प्रज्ञा अपने पति मनीष के साथ देहरादून से गाजियाबाद आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही थी। पति ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही और इसके बाद उन्हें नींद आ गई। जब ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास पहुंची, तो उनकी आंखे खुली और उन्होंने देखा कि प्रज्ञा अपनी सीट पर नहीं है। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह वाशरूम गई होगी, लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने पूरी ट्रेन की तलाश शुरू की।
पति मनीष ने ट्रेन के वाशरूम चेक किया और आस-पास के डिब्बों में भी पूछताछ की लेकिन प्रज्ञा की कोई जानकारी नहीं मिली। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई और बाद में मामला रुड़की थाने ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने इसमें गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
Train Missing Case India: CCTV कैमरे बंद होने वजह से उलझा मामला

इस मामले में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये रही कि रुड़की और मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों से कोई फुटेज नहीं मिल सकी। पति मनीष ने आरोप लगाया कि दोनों स्टेशनों के कैमरे खराब थे, जिसकी वजह से ये जानकारी नहीं मिल पाई कि प्रज्ञा ट्रेन से उतरी या नहीं। पुलिस ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रेलवे ट्रैक और आस-पास के क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन फिर भी कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरी लोकेशन लक्सर की थी
जांच के दौरान प्रज्ञा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन लक्सर (उत्तराखंड) में रेलवे लाइन के किनारे मिली थी। इसके बाद से उसका फ़ोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे सबको अनहोनी की आशंका थी।
Missing Woman Found in Begusarai: 6 दिन बाद बेगूसराय में मिली प्रज्ञा
लापता हुई प्रज्ञा की लगातार छह दिन तलाश की गई। अब वह बिहार के बेगूसराय में मिल गई है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्होंने प्रज्ञा को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पति मनीष ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी है और संभावना है कि प्रज्ञा को जल्द लक्सर लाया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में रखा है और उससे पूछताछ जारी है। इसके बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।


Download Android App
Download iOS App




