CBSE Class 12 Result 2026 Date LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12 वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र CBSE की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में करीब 18 से 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच आयोजित की गईं थी। रिजल्ट की घोषणा सिर्फ CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि SMS और कॉलिंग के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे रिजल्ट चेक करें।
CBSE Class 12 Result 2026 Date: कब जारी होगा रिजल्ट?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 11 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
How to Check CBSE 12 Result: कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

- www.cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- DigiLocker ऐप
- UMANG ऐप
CBSE Class 12 Result 2026 Date LIVE: ऐसे चेक करें

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर आपको ‘CBSE Class 12th Result 2026′ दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर और DOB दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- इस रिजल्ट को आप डाउनलोड करके रख सकते हैं या फिर प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए रखें।
SMS पर ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- फिर टाइप करें: cbse12 स्कूल नंबर सेंटर नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद इसे 7738299899 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा।
CBSE Class 12th Passing Criteria: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
पास होने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंग। अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम नंबर आते हैं तो छात्र की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम नंबर होने पर छात्र फेल माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ ली


Download Android App
Download iOS App




