PM Modi Gujarat Rally Highlights: WFH, सोना ना खरीदें, तेल का प्रयोग करें कम, मिडिल ईस्ट संकट पर बोले PM मोदी, जानें 8 बड़ी अपील

Summary :

PM Modi Gujarat Rally Highlights: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है जिससे गैस, तेल की सप्लाई ठप हो गई है। जिसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच PM मोदी ने गुजरात में रैली के दौरान देशवासियों से खास अपील करते हुए देशहित की कई बड़ी बातें कही है और बताया कि संकट के बीच ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को फिर से शुरू करने, गैर-जरूरी वस्तुओं की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचना चाहिए। विस्तार से जानते है PM मोदी की 8…

PM Modi Gujarat Rally Highlights: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है जिससे गैस, तेल की सप्लाई ठप हो गई है। जिसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच PM मोदी ने गुजरात में रैली के दौरान देशवासियों से खास अपील करते हुए देशहित की कई बड़ी बातें कही है और बताया कि संकट के बीच ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को फिर से शुरू करने, गैर-जरूरी वस्तुओं की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचना चाहिए। विस्तार से जानते है PM मोदी की 8 बड़ी अपील

PM मोदी की 8 बड़ी अपील

  1. PM मोदी ने रैली के दौरान देश को चुनौतियों से उबरने में मदद करने के लिए नागरिकों को कई उपाय सुझाते बड़ी अपील की है और कहा कि देशभक्ति केवल देश के लिए प्राणों का बलिदान देना ही नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी से जीना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना भी है। विस्तार से जानते है सभी बड़ी बातों के बारे में…
  2. मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है और PM मोदी ने अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें पूरी दुनिया में महंगे हो गए हैं, इसलिए तेल बचाना और इसका समझदारी से प्रयोग करना चाहिए।
  3. मेट्रो रेल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है और निजी वाहनों की आवश्यकता होने पर कार-पूलिंग का विकल्प चुनने, माल ढुलाई के लिए रेल परिवहन को प्राथमिकता दें और जहां भी संभव हो, EV वाहनों का उपयोग बढ़ाने की बात की है।
  4. विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए PM मोदी ने कहा कि नागरिकों को गैर जरूरी विदेश यात्रा नहीं करनी चाहिए साथ ही विदेशों के बदले भारत में ही शादी या समारोह आयोजित करना चाहिए जिससे विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने में मदद मिलेगी।
  5. सोने के भाव लगातार आसमान छू रहे है। इसी बीच PM मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए एक साल तक सोने की खरीदारी नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि भारत सोने का आयात सबसे ज्यादा करता है और खरीददारी कम होने पर आयात भी कम होगा।
  6. PM मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को मेड-इन-इंडिया और स्थानीय स्तर पर बनाए हुए उत्पादों को इस्तेमाल करने की सलाह दी है और कहा कि विदेशी कंपनी के बदले भारत में बने जूते, बैग जैसे सामान खरीदने चाहिए।
  7. PM मोदी ने घर में प्रयोग होने वाले खाद्य तेल की खपत कम करने की भी सलाह दी है और कहा कि इससे राष्ट्रीय आर्थिक स्वास्थ्य के साथ लोगों के स्वास्थ्य दोनों को लाभ मिलेगा।
  8. किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग 50 प्रतिशत तक कम करने, प्राकृतिक कृषि के काम को अपनाने, मिट्टी की सेहत की रक्षा करने और आयात पर निर्भरता कम करने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि किसानों को डीजल पंपों के बदले सौर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पंपों को प्रयोग करना चाहिए

कोविड काल की याद दिलाई

PM मोदी ने राष्ट्रीय हित में कोविड काल की याद दिलाते हुए कहा कि इस समय सभी लोगों ने घर से काम करना, ऑनलाइन मिटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाएं अपनाईं थी। आज समय की मांग है कि हम इन पैटर्न को फिर से शुरू करें। यह राष्ट्रीय हित में होगा और हमें इन्हें एक बार फिर प्राथमिकता देनी चाहिए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।