बड़ा हादसा टला! प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित

Prayagraj Trainee Plane Crash

Prayagraj Trainee Plane Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और शहर के बीचोंबीच, केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा। विमान गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

Air Force Plane Crash: तालाब में जा गिरा विमान

जानकारी के मुताबिक, विमान ने शुरुआत में सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही क्षणों में इसका नियंत्रण बिगड़ गया और यह तेजी से नीचे आते हुए केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में गिर गया। घटना के समय विमान में दो पायलट सवार थे। वहीं, जोरदार धमाके जैसी आवाज के कारण मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चार लोगों ने तुरंत तालाब में कूदकर पायलटों को विमान से बाहर निकाला।

Prayagraj Trainee Plane Crash
Air Force Plane Crash (Image- Social Media)

डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एक एयर फोर्स का माइक्रोलाइट 2-सीटर एयरक्राफ्ट संगम से उड़ान भरने के बाद वापस लौट रहा था। अचानक विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और यह केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा। विमान में दो पायलट सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर कोई आम नागरिक घायल नहीं हुआ।

Prayagraj Plane Accident: स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस से बची पायलटों की जान

डीसीपी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा कड़ी कर दी। स्थानीय थाना पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें भी मौके पर मौजूद थीं। हादसे के समय स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस ने पायलटों की जान बचाई। डीसीपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और वायुसेना भी हादसे की जांच कर रही है। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और यह घटना बेहद अचानक हुई।

Prayagraj News Today: स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

Prayagraj Trainee Plane Crash
Prayagraj News Today (Image- Social Media)

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दोपहर करीब 12:15 बजे उन्हें जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर उन्होंने देखा कि विमान तालाब में गिर गया है। आसपास के लोग तुरंत तालाब में कूदे और मिलकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास? अचानक बिगड़ी तबीयत, 36 घंटों से कुछ भी नहीं खाया-पिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।