कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास? अचानक बिगड़ी तबीयत, 36 घंटों से कुछ भी नहीं खाया-पिया

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

Mahant Nritya Gopal Das Health Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगर से एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Mahant Nritya Gopal Das Health Update: उल्टी-दस्त की शिकायत, हालत बिगड़ने पर रेफर

मिली जानकारी के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास को अचानक लूज मोशन और उल्टी की समस्या शुरू हो गई। हालत लगातार बिगड़ती देख पहले अयोध्या स्थित श्री राम अस्पताल की मेडिकल टीम ने उनके आवास पर जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर मानते हुए उन्हें लखनऊ रेफर करने की सलाह दी।

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

Mahant Nritya Gopal Das Health News: 36 घंटे से नहीं लिया भोजन-पानी

श्री राम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास ने पिछले 36 घंटों से कुछ भी खाया-पिया नहीं है, जिससे उनकी कमजोरी और बढ़ गई है। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत निगरानी शुरू की और आवश्यक दवाएं दीं। हालांकि, बेहतर इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल भेजा गया।

Mahant Nritya Gopal Das: मेदांता अस्पताल में होगा विशेष इलाज

डॉक्टरों की सलाह पर महंत नृत्य गोपाल दास को एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया है। वहां गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच और इलाज करेंगे। ट्रस्ट से जुड़े लोगों और संत समाज में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास?

महंत नृत्य गोपाल दास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे कृष्णभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म मथुरा के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने मथुरा में ही प्राप्त की।

आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव

शिक्षा के बाद महंत नृत्य गोपाल दास का रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ा। उन्होंने सांसारिक जीवन त्याग दिया और अयोध्या आकर साधना और सेवा के मार्ग को अपनाया। अयोध्या में उन्हें महंत राम मनोहर दास से दीक्षा मिली, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने संस्कृत और धार्मिक शास्त्रों का अध्ययन किया।

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

संस्कृत शिक्षा और महंत पद

बाद में उन्होंने वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और ‘शास्त्री’ की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1965 में अयोध्या में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें महंत के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। उस समय उनकी उम्र मात्र 27 वर्ष थी।

Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)
Mahant Nritya Gopal Das Health Update (Image- Social Media)

संत समाज में विशेष स्थान

महंत नृत्य गोपाल दास संत समाज में एक सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तित्व माने जाते हैं। राम मंदिर आंदोलन और धार्मिक गतिविधियों में उनकी भूमिका अहम रही है। उनके स्वास्थ्य को लेकर देशभर के श्रद्धालु और संत प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है शारिक साठा? जिसके घर की होगी कुर्की जब्ती; बनेगा संभल CO का ऑफिस; घर पर चस्पा नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।