जेडी वेंस के घर गूजेंगी किलकारियां, बेटे के दावे के बीच सवाल; America में क्या है सेक्स डिटरमिनेशन कानून?

Summary :

J D Vance Reveals Baby Gender: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस जल्द ही चौथे बच्चे के मां-बाप बनने वाले हैं। उनके घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। कपल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इसकी जानकारी दी है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका चौथा बच्चा एक बेटा होगा। जेडी वेंस का चौथा बच्चा जुलाई में होने वाला है। Usha Vance Pregnancy Announcement: जेडी वेंस के खुलासे से उठा सवाल सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए जेडी वेंस ने कहा, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उषा…

J D Vance Reveals Baby Gender: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस जल्द ही चौथे बच्चे के मां-बाप बनने वाले हैं। उनके घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। कपल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इसकी जानकारी दी है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका चौथा बच्चा एक बेटा होगा। जेडी वेंस का चौथा बच्चा जुलाई में होने वाला है।

Usha Vance Pregnancy Announcement: जेडी वेंस के खुलासे से उठा सवाल

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए जेडी वेंस ने कहा, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उषा प्रेग्नेंट हैं, हमें एक बेटा होने वाला है। उषा और बच्चा दोनों हेल्थी हैं। हम सभी जलाइए में उसके स्वागत का इंतजार रहे हैं। जेडी वेंस और उषा वेंस के सोशल मीडिया पर अपने होने वाले बच्चे के लिंग का खुलासा करने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं।

भारत में एक सवाल पूछा जा रहा है: चूंकि भारत में जन्म से पहले बच्चे का लिंग पता लगाना मना है, तो क्या अमेरिका में जन्म से पहले बच्चे का लिंग पता लगाना बहुत आसान है, या वहां नियम अलग हैं? तो, आज हम इस आर्टिकल में इसके बारे में जानेंगे।

US State Abortion Laws: अमेरिका में जन्म से पहले लिंग जांच के क्या है नियम?

भारत में जन्म से पहले भ्रूण के बच्चे का लिंग जानना अपराध है मगर अमेरिका में कुछ भी ऐसा नहीं है। अमेरिका में भारत जैसे स्पष्ट क़ानूनी रोक-टोक नहीं है। यानी आप यहां आसानी से गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग आप जान सकते हैं।

लिंग जांच कानूनी है

अमेरिका में अल्ट्रासाउंड या मेडिकल टेस्ट के जरिए बच्चे का लिंग जानना कानूनी रूप से प्रतिबंधित नहीं है।

कोई सख्त रोक या सजा नहीं

भारत के PCPNDT कानून की तरह अमेरिका में लिंग बताने पर कोई आपराधिक सजा नहीं होती।

लिंग चयन पर अलग नियम

सिर्फ लिंग जानना वैध है, लेकिन सिर्फ लड़का या लड़की चाहने के लिए गर्भपात करना कई राज्यों में कानूनन अपराध या प्रतिबंधित है।

डॉक्टर की भूमिका अहम

अक्सर डॉक्टर 18–20 हफ्ते के अल्ट्रासाउंड में माता-पिता को लिंग बता देते हैं, लेकिन यह मेडिकल एथिक्स और राज्य के नियमों पर निर्भर करता है।

राज्य-दर-राज्य कानून अलग

अमेरिका में गर्भपात और उससे जुड़े नियम हर राज्य में अलग-अलग हैं, इसलिए लिंग चयन से जुड़े नियम भी राज्य पर निर्भर करते हैं।

J D Vance Reveals Baby Gender: भारत बनाम अमेरिका में जन्म से पहले लिंग जांच कानून

बिंदु INDIA (भारत) US (अमेरिका)
लिंग जांच की अनुमति  पूरी तरह अवैध  कानूनी
मुख्य कानून PCPNDT Act, 1994 कोई केंद्रीय प्रतिबंध कानून नहीं
डॉक्टर द्वारा लिंग बताना  अपराध  आमतौर पर अनुमति
सजा का प्रावधान जेल + जुर्माना + लाइसेंस रद्द  लिंग बताने पर सजा नहीं
लिंग चयन के लिए गर्भपात  पूरी तरह अवैध  कई राज्यों में प्रतिबंध
राज्य/केंद्र की भूमिका पूरे देश में एक जैसा कानून  हर राज्य में नियम अलग
उद्देश्य बेटा-बेटी भेद रोकना व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर जोर
अल्ट्रासाउंड में लिंग बताना  मना है  18–20 हफ्ते में बताया जाता है

‘गांव में नहीं रहूंगी’, शहर में रहने की जिद्द पर अड़ी पत्नी; पति ने दबा दिया गला फिर जो हुआ…1 साल पहले हुई थी शादी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।