Zakir Khan Best Standup Shows: देश के सबसे लोकप्रिय स्टैंड‑अप कॉमेडियन ज़ाकिर ख़ान ने Papa Yaar शो के दौरान लाइव दर्शकों को इमोशनल ऐलान किया कि वह अब कॉमेडी से 3, 4 या 5 साल तक का लंबा ब्रेक ले रहे हैं। उनके मुताबिक यह ब्रेक स्वास्थ्य और कुछ पर्सनल कारणों की वजह से है।
Zakir Khan Reason to Quit: ज़ाकिर ख़ान 2030 तक क्यों नहीं दिखेंगे मंच पर

ज़ाकिर ख़ान को भारतीय कॉमेडी मार्किट में उनकी विचित्र और मज़ेदार स्टैंड‑अप परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जहाँ वे अक्सर अपनी असल ज़िंदगी की दुखभरी और मज़ेदार कहानियों का इस्तेमाल हँसी पैदा करने के लिए करते हैं। अपने आखिरी कॉमेडी शो में ब्रेक की बात करते हुए ज़ाकिर भावुक हो गए, उन्होंने कहा, “आज यहां मौजूद हर शख्स मेरे दिल के बेहद करीब है। आपका प्यार और साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” इस दौरान उनकी आंखों में भावुकता साफ देखी गई।
Zakir Khan Standup Comedy Career: कॉमेडी की दुनिया में उनका सफर

ज़ाकिर खान ने “सख़्त लौंडा” के किरदार के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने Madison Square Garden जैसे बड़े स्टेज पर भी हिंदी कॉमेडी शो किया – जो भारतीय कॉमेडी के लिए बड़ा मुकाम है। उन्होंने 2012 में कॉमेडी सेंट्रल के “इंडिया’स बेस्ट स्टैंड‑अप” का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई।
Zakir Khan Best Standup Shows: जाकिर के 5 सबसे बेस्ट स्टैंडप शोज
- Haq Se Single (2017)
- Kaksha Gyarvi (2018)
- Tathastu (2022)
- Mannpasand (2023)
- Delulu Express (2025)
Viral Video Clip: जाकिर ने अपने ब्रेक का ऐलान करते हुए फैंस को किया इमोशनल

एक वीडियो क्लिप, जिसमें कॉमेडियन ज़ाकिर ख़ान ने अपने ब्रेक का ऐलान किया, मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ज़ाकिर ने दर्शकों से बात करते हुए कहा कि उनका यह ब्रेक कई सालों तक चल सकता है, शायद 2028, 2029 या 2030 तक। उन्होंने कहा, “मैं लंबा ब्रेक लेने जा रहा हूँ, शायद 2028, 2029 या 2030 तक। मुझे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है और कुछ पर्सनल चीज़ें सुलझानी हैं।” कॉमेडियन भावुक नजर आए और उन्होंने अपने दर्शकों का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी किया।
“आज रात यहाँ मौजूद हर व्यक्ति मेरे दिल के बहुत करीब है। आपकी मौजूदगी मेरे लिए आपकी कल्पना से भी ज्यादा मायने रखती है और मैं हमेशा आपका आभारी रहूँगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद,” उन्होंने कहा।


Download Android App
Download iOS App




