उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने मोदी को कायर और कमज़ोर प्रधानमंत्री बताया है। उन्होंने कहा की इनसे बड़ा कायर, इनसे कमज़ोर प्रधानमंत्री मैंने ज़िंदगी में नहीं देखा है। राजनैतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टीवी पर दिखने से नहीं आती है।
उन्होंने कहा की राजनैतिक शक्ति वो होती है जो ये माने की जनता सबसे बड़ी है,जनता की बात सुनने की शक्ति,जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िये, आपको जवाब देना नहीं जानते।
प्रियंका गांधी ने बीजेपी के वायदों पर कहा कि तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है। कहा कि, जब बीजेपी के प्रत्याशी आपके बीच आएं तो पूछिए कि पांच साल में हमारे लिए क्या किया? प्रियंका ने कहा कि, 5 साल पहले जब बीजेपी की सरकार बनी थी, तो वादा किया था कि 15 लाख रुपए देंगे। दिए क्या? इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिया।
दोहरी नागरिकता मामले में राहुल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
आपसे कहा था नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नहीं आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है। किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं, रात रात भर खेतों की रखवाली करते हैं। 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली, आमदनी आधी हो गई। आंवला किसानों और गन्ना किसानों की हालत खराब है।
गौरतलब है लोकसभा चुनाव के पांच चरण पर मतदान पूरा हो चूका है, शेष दो चरण पर मतदान होना बाकी है। छठे चरण पर 12 मई को मतदान होना है। वहीं सांतवे व आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होना है। इन चुनावों के नतीजे 23 मई को सामने आने है।


Download Android App
Download iOS App




