उत्तराखंड में 23 जनवरी से नगर निकाय चुनाव, 25 जनवरी को होगी मतगणना

Summary :

उत्तराखंड में 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, सभी कार्यालय बंद

उत्तराखंड में 23 जनवरी को नगर निकाय का चुनाव होगा। इस चुनाव में 11 नगर निगम, 46 नगर पंचायत औऱ 43 नगर पालिका के लिए मतदान होगा। इन नगर निगम के चुनाव में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि देहरादून में 100 वॉर्ड है। नगर निगम चुनाव की मतगणना 25 जनवरी को होगी लेकिन इस बार के चुनाव बैलट पेपर से होंगे जिससे चुनाव के रिजल्ट घोषित होने में देरी हो सकती है।

23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड में 23 जनवरी को नगर निकाय का चुनाव के दौरान सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में चुनाव होंगे वहां सभी शिक्षक संस्थान, कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया कि इस महीने के अंत तक राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। CM धामी ने एक मजबूत कानून की आवश्यकता पर बल दिया, जो राज्य के नागरिकों के हित में हो और समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करें सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जल्द ही एक मजबूत भूमि कानून लाया जाएगा, जो राज्य के नागरिकों के हित में होगा। इस महीने के अंत तक राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू हो जाएगी, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।