Ramala Police News: रमाला पुलिस की लापरवाही! पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, CM योगी से की इच्छा मृत्यु की मांग

Summary :

Ramala Police News:  यूपी क़े बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में फर्जी मुकदमा दर्ज होने ओर पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक की फांसी लगाकर सुसाइड के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किरठल क़े प्रधान पति और उसके दो पुत्रों समेत चार लोगों क़े नाम का सुसाइड नोट मिला था। लेकिन मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे है। Ramala Police News आरोप है रमाला पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही है जिसके चलते ही पीड़ित ने…

Ramala Police News:  यूपी क़े बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में फर्जी मुकदमा दर्ज होने ओर पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक की फांसी लगाकर सुसाइड के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किरठल क़े प्रधान पति और उसके दो पुत्रों समेत चार लोगों क़े नाम का सुसाइड नोट मिला था। लेकिन मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे है।

Ramala Police News

Ramala Police News
Ramala Police News (source: social media)

आरोप है रमाला पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही है जिसके चलते ही पीड़ित ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है और 10 दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए आरोपी अभियुक्तों पर कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Baghpat News Today

Baghpat News Today
Baghpat News Today (source: social media)

परिजनों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, वहीं प्रदेश के उच्चाअधिकारियों से अब निष्पक्ष जांच और न्याय की आस है। मामला अब प्रदेश के सीएम की चौखट पर पहुंच चुका है और पूरे गांव में इस घटना को लेकर रोष का माहौल बना हुआ है। बता दें कि मामला रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव का है जहां जीतेन्द्र कुमार क़े भतीजे पर रमाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था उसके बाद मृतक सन्नी ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट उसकी जेब से मिला था जिसमें चार लोगों को अपनी आत्महत्या का दोषी ठहराया था।अब पीड़ितों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

ALSO READ:  पति के सीने पर बैठकर आशिक ने दागी ताबड़तोड़ गोली, पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई हत्या

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।