Realme 16 Series Launched in India: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने मंगलवार यानी 6 जनवरी को भारत में अपने पहले प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। कंपनी ने Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro को पेश किया है, जो खासतौर पर हाई-एंड यानी प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसके साथ ही Realme ने Pad 3 5G और Buds Air 8 भी लॉन्च किए हैं।
Realme 16 Pro सीरीज को बेहद मजबूत बनाया गया है। यह स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल, पानी, गर्मी और अलग-अलग तरह के तरल पदार्थों से सुरक्षित रहता है। फोन में Realme UI 7.0 दिया गया है, जो Android 16 पर आधारित है।

Realme 16 Series Launched in India: जानें दोनों समर्टफोन्स की खासियत
Realme 16 Pro+: Features
Realme 16 Pro+ में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें
- 200MP का प्राइमरी कैमरा
- 50MP का टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 50MP का फ्रंट कैमरा
फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है और बॉक्स में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जर भी मिलता है।

Realme 16Pro+ Series Price in India
- 8GB/128GB – ₹39,999
- 8GB/256GB – ₹41,999
- 12GB/256GB – ₹44,999
यह फोन मास्टर गोल्ड और कैमेलिया पिंक रंग में मिलेगा। बिक्री 9 जनवरी से Flipkart, Realme वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Realme 16 pro Features and Specification
Realme 16 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स की ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट के साथ आता है।
कैमरा सेटअप में
- 200MP का रियर कैमरा
- 8MP का सेकेंडरी सेंसर
- 50MP का सेल्फी कैमरा
फोन में भी 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Realme 16Pro Series Price in India
- 8GB/128GB – ₹31,999
- 8GB/256GB – ₹33,999
- 12GB/256GB – ₹36,999
इसकी बिक्री भी 9 जनवरी से शुरू होगी।
Realme Pad 3 5G और Buds Air 8
Realme ने Pad 3 5G को 2.8K बुक-स्टाइल डिस्प्ले, AI-आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स और 12,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹24,999 रखी गई है। वहीं Buds Air 8 में 55dB ANC, डुअल-ड्राइवर साउंड और Google Gemini AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसकी कीमत ₹3,599 है। दोनों की बिक्री 16 जनवरी से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: 108MP कैमरा, Snapdragon चिपसेट, 5520 mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 15 स्मार्टफोन, जानें कीमत






















