Realme P4 Power 5G x Review: Realme ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh की दमदार बैटरी है, जो इसे अब तक का भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनाती है। कंपनी ने फोन को खास डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ पेश किया है। फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह फोन खरीदने लायक है? आइए जानते हैं इसके फीचर्स, कीमत और इसकी अच्छी-औसत बातें।
Realme P4 Power 5g Price in India
Realme P4 Power को तीन आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है, ट्रांस ऑरेंज, ट्रांस सिल्वर और ट्रांस ब्लू। इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:
- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज – ₹25,999
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज – ₹27,999
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज – ₹30,999

Sale dates and Bank offers
इस स्मार्टफोन की बिक्री 5 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। कंपनी ग्राहकों को ₹2000 का बैंक डिस्काउंट या फिर एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे फोन थोड़ा सस्ता मिल सकता है।
Realme P4 Power 5g Featires & Specifications
Display
फोन में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Full HD+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिला है।
Processor
इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।

RAM and Storage
फोन में 8GB और 12GB रैम के ऑप्शन मिलते हैं, साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है जिससे स्पीड बेहतर रहती है।
Camera
पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। सामने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Battery
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 10001mAh बैटरी है। साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Software
यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।

Other Features
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 5G सपोर्ट।
Realme p4 Power 5G x Review: अच्छी और औसत बातें
अच्छी बातें:
- भारत में पहली बार इतनी बड़ी 10001mAh बैटरी
- बड़ा और स्मूद AMOLED डिस्प्ले
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- स्टाइलिश डिजाइन
- दमदार परफॉर्मेंस
एवरेज बातें:
- कैमरा फीचर्स ज्यादा खास नहीं हैं
- कैमरा लवर्स के लिए कुछ कमी महसूस हो सकती है
- कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है
क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए?
अगर आप ऐसे यूजर हैं जो फोन पर ज्यादा समय बिताते हैं — वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या ट्रैवल के दौरान चार्जिंग की चिंता नहीं करना चाहते, तो Realme P4 Power आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा क्वालिटी है तो इस फोन में आपको ज्यादा एक्स्ट्रा फीचर्स नहीं मिलेंगे। कुल मिलाकर, यह फोन बैटरी और डिस्प्ले पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन, लेकिन कैमरा पर फोकस करने वालों के लिए औसत साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 200MP Camera, 6580mAh की Battery! बस 5 किस्तों में अपनी बनाएं REDMI की ये धमाकेदार सीरीज























