सूर्य गोचर 2026: कुंभ राशि में सूर्य देव का प्रवेश, फरवरी में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Summary :

Surya Gochar February 2026 Horoscope: ज्योतिषीय दृष्टि से फरवरी 2026 का महीना काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस माह ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्थिति में तीन बार बदलाव करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो उसके शुभ-अशुभ फल जातकों के भाग्य को प्रभावित करते हैं। इस बार का Surya Gochar Effects कुछ खास राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है। फरवरी माह में सूर्य की स्थिति तीन चरणों में बदलेगी। महीने की शुरुआत में सूर्य श्रवण नक्षत्र को छोड़कर धनिष्ठा नक्षत्र में कदम रखेंगे। इसके बाद वे कुंभ राशि…

Surya Gochar February 2026 Horoscope: ज्योतिषीय दृष्टि से फरवरी 2026 का महीना काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस माह ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्थिति में तीन बार बदलाव करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो उसके शुभ-अशुभ फल जातकों के भाग्य को प्रभावित करते हैं। इस बार का Surya Gochar Effects कुछ खास राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है।
फरवरी माह में सूर्य की स्थिति तीन चरणों में बदलेगी। महीने की शुरुआत में सूर्य श्रवण नक्षत्र को छोड़कर धनिष्ठा नक्षत्र में कदम रखेंगे। इसके बाद वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 19 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र में उनका गोचर होगा।

Sun Transit in Aquarius: कुंभ राशि में सूर्य देव का प्रवेश

13 फरवरी 2026 को सुबह 04:14 बजे सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे 15 मार्च की रात 01:08 बजे तक विराजमान रहेंगे। लगभग एक महीने की इस अवधि में 5 विशेष राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस गोचर से इन जातकों को करियर, आर्थिक लाभ और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। इसका सबसे सकारात्मक प्रभाव मुख्य रूप से मेष, वृषभ, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों पर दिखाई देगा।

Surya Gochar February 2026 Horoscope: इन 5 राशियों पर होगा कुंभ में सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव

1. मेष राशि

Surya Gochar February 2026 Horoscope
Surya Gochar February 2026 Horoscope
मेष राशि के जातकों के लिए इस अवधि में करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों की प्रशंसा और प्रमोशन के योग हैं। लंबे समय से अटकी कोई इच्छा इस माह पूरी हो सकती है।

2. वृषभ राशि

Surya Gochar
Surya Gochar
वृषभ राशि के जातकों के सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैतृक सहयोग मिलेगा।

3. सिंह राशि

Surya Gochar
Surya Gochar
सिंह राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी या राजनीतिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ जाएंगे।

4. तुला राशि

Surya Gochar February 2026 Horoscope
Surya Gochar February 2026 Horoscope

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय नई स्किल्स सीखने और बौद्धिक विकास के लिए उत्तम है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक उलझनें कम होंगी।

5. धनु राशि

Surya Gochar February 2026 Horoscope
Surya Gochar February 2026 Horoscope
धनु राशि के जातकों को इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा और आप दूसरों के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण महसूस करेंगे।
यह लेख पूर्ण तरह से ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।