3 फरवरी को बुध का कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन 3 राशियों के लिए ‘Golden Period’ की होगी शुरुआत

Summary :

Budh Gochar 2026: बुध को बुद्धि, संवाद शैली, व्यापार और आर्थिक उन्नति का कारक माना गया है। आने वाली 3 फरवरी को बुध ग्रह अपनी स्थिति बदलते हुए शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जिसे अंग्रेजी की भाषा में Mercury Transit in Aquarius कहते हैं। कुंभ राशि में पहले से ही शनि (साढ़ेसाती के प्रभाव में) और राहु मौजूद हैं, जिससे इन तीनों ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बनेगा। हालांकि, Budh Gochar in Kumbh Rashi का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह समय करियर, आय और नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित…

Budh Gochar 2026: बुध को बुद्धि, संवाद शैली, व्यापार और आर्थिक उन्नति का कारक माना गया है। आने वाली 3 फरवरी को बुध ग्रह अपनी स्थिति बदलते हुए शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जिसे अंग्रेजी की भाषा में Mercury Transit in Aquarius कहते हैं। कुंभ राशि में पहले से ही शनि (साढ़ेसाती के प्रभाव में) और राहु मौजूद हैं, जिससे इन तीनों ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बनेगा।
हालांकि, Budh Gochar in Kumbh Rashi का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह समय करियर, आय और नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। आइए जानतें हैं कि वो 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिनपर Budh Gochar Zodiac Impact होगा।

Budh Gochar 2026: इन 3 राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

1. मेष राशि (Aries)

Budh Gochar 2026
Budh Gochar 2026
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं और पुराने निवेशों से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपको नए दायित्व सौंपे जा सकते हैं, जो आपके भविष्य के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

2. वृश्चिक राशि (Scorpio)

Budh Gochar 2026
Budh Gochar 2026
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय सुख-साधनों के विस्तार का है। आप संपत्ति या वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। प्रोफेशनली आपकी मेहनत रंग लाएगी और धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और आर्थिक स्थिरता आने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

3. मकर राशि (Capricorn)

Budh Gochar 2026
Budh Gochar 2026
करियर और धन के मामले में मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी सकारात्मक रहने वाला है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप कार्यस्थल और समाज में अपनी बात मनवाने और लोगों का सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।