Saraswati Puja in Temples: बसंत पंचमी का पर्व इस साल 23 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस खास दिन हम विद्या, ज्ञान, संगीत की देवी सरस्वती जी की पूजा करते हैं। इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी के खास दिन पर लोग मां सरस्वती के दर्शन करने के लिए मंदिर जाते हैं। अगर आप Basant Panchami 2026 पर किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे भारत के फेमस मंदिरों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं।
इन मंदिरों में देवी सरस्वती की खूबसूरत प्रतिमा विराजमान है और यहां दर्शन करने से मन को शांति और सुकून मिलता है। साथ ही हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं, ये मंदिर कौन-कौन से हैं।
Temples to Visit on Basant Panchami: कहां हैं मां सरस्वती के मंदिर
1- वारंगल श्री विद्या सरस्वती मंदिर

आंध्र प्रदेश के मेंढक जिले के वारंगल में स्थित विद्या सरस्वती मंदिर काफी फेमस है। ये मंदिर काफी बड़ा बना हुआ है और लोग दूर-दूर से इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में मां सरस्वती के अलावा बाकि भगवानों के दर्शन भी मिलेंगे।
2- सरस्वती मंदिर, पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर में सरस्वती मंदिर बना हुआ है। पुष्कर श्री ब्रह्मा जी के मंदिर के लिए मशहूर है और उनके मंदिर के पास ही देवी शारदा भी विराजमान है। लोग ब्रह्मा जी के साथ मां सरस्वती के भी दर्शन करते हैं।
3- डकशीनामूर्ति मंदिर

तमिलनाडु में डकशीनामूर्ति मंदिर है। इस मंदिर में डकशीनामूर्ति दैत्यों को परास्त करने वाले शिव के रूप में स्थापित की गई है। लेकिन यहां पर मां सरस्वती की भी विशेष रूप से पूजा होती है।
4- ज्ञान सरस्वती मंदिर

आंध्र प्रदेश के अदिलाबाद जिले में ज्ञान सरस्वती मंदिर स्थित है। इस मंदिर को बसरा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध के दौरान ऋषि व्यास ने काफी अशांत मन से मां सरस्वती की अराधना की थी। इसी जगह पर देवी ने उन्हें दर्शन दिए थे और उनके मन को शांति प्रदान की थी। ऐसे इस जगह पर मां सरस्वती का मंदिर बन गया।
5- पनाचिक्कड़ सरस्वती मंदिर

केरल में सबसे सुंदर मां सरस्वती मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे हमेशा एक दीया जलता रहता है। यहां पर देवी सरस्वती की एक प्रतिमा नहीं बल्कि और भी प्रतिमाएं हैं, जो अलग-अलग रूपों में बनाई गईं हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में देवी के दर्शन करने के बाद भक्त की हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
Also Read: Banke Bihari Mandir के दर्शन हुए अब और भी आसान! भक्तों को मिलेगा ज्यादा वक्त, जानें नई Timing


Download Android App
Download iOS App




