उत्तराखंड की सड़कों पर खुलेआम गैंगवार, मॉर्निंग वाक कर रहे एक्स ब्रिगेडियर की गई जान, मुख्य मुजरिमों की तलाश

Summary :

Retired Brigadier Dies in Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें देहरादून के जेन जी क्लब में बिल को लेकर हुई लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सड़क पर सरेआम अंधाधुंध फायरिंग और एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की मौत पर खत्म हुई थी. मामला उत्तराखंड में लगातार सुर्खियों में है। लोगों ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए हैं. क्लब के बिल को लेकर सड़क पर खुलेआम की थी फायरिंग देहरादून अपने नेचर के विपरीत अब हुल्लड़ बाजी और गुंडागर्दी की गिरफ्त में जाता दिख रहा है। खासकर…

Retired Brigadier Dies in Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें देहरादून के जेन जी क्लब में बिल को लेकर हुई लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सड़क पर सरेआम अंधाधुंध फायरिंग और एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की मौत पर खत्म हुई थी. मामला उत्तराखंड में लगातार सुर्खियों में है। लोगों ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए हैं.

क्लब के बिल को लेकर सड़क पर खुलेआम की थी फायरिंग

देहरादून अपने नेचर के विपरीत अब हुल्लड़ बाजी और गुंडागर्दी की गिरफ्त में जाता दिख रहा है। खासकर यह शहर ड्रग्स स्मगलिंग, फायरिंग, लूट और हत्याओं से दहला हुआ है.

बता दें घटना उस समय घटी जब क्लब और इसमें शराब पीने आए युवकों के आपसी विवाद शुरू हुआ। विवाद के बाद क्लब का संचालक अपनी फॉर्च्यूनर कार से भाग रहा था तो बिल के लिए झगड़ने वाले युवक अपनी स्कॉर्पियो से उसका पीछा करने लगे. इस दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फॉर्च्यूनर को रोकने के लिए अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सड़कों पर खुलेआम इस तरह की फायरिंग की जा रही थी।

रिटायर्ड ऑफिसर को लगी गोली

ये पूरा घटनाक्रम देहरादून के राजपुर इलाके में जोहड़ी गांव के पास मसूरी रोड पर हो रहा था. घटना के समय फौज के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. स्कॉर्पियो सवार बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इतने में एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को लग गई. उनके साथियों को इसका अहसास तब हुआ जब वो धड़ाम से नीचे गिर गए.

हालांकि गोली लगने के तुरंत बाद रिटायर्ड फौजी अफसर अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी जान नहीं बच पाई। बता दें इस मामले में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत हो गई. बता दें इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने एसएसपी को काफी खरी-खोटी सुनाई. लोगों ने आरोप लगाया कि पब, बार, क्लब, होटल और रेस्टोरेंट निर्धारित समय के बाद भी खुले रहते हैं. कोई उनकी चेकिंग करने वाला नहीं है.

पुलिस ने की कारवाई

बता दें घटना के बाद देहरादून पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में देर रात तक निर्धारित समय के बाद तक खुलने वाले क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंटों पर छापा मारा. SSP प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार देहरादून पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 आरोपियों गो गिरफ्तार किया है. हालांकि ये आरोपी उस फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जिस पर स्कॉर्पियो सवार लोग फायरिंग कर रहे थे. स्कॉर्पियो सवार चार अराजक तत्व अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें – आज 28 मार्च का मौसम: IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; तुरंत जानें अपने शहर का हाल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।