सुबह की सैर बनी आख़िरी सफर: देहरादून में आवारा गोली का शिकार हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर; आरोपी पकड़ से बाहर

Summary :

Retired Brigadier shot dead Dehradun: सोमवार को उत्तराखंड के देहरादून के राजपुर इलाके में गोलीबारी की एक घटना सामने आई। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। पुलिस ने बताया है कि गोली लगने से सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी, ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की मौत हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब इलाके में दो वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जोशी, उस समय सुबह सैर पर निकले थे, इसी दौरान उन्हें गलती से गोली लग…

Retired Brigadier shot dead Dehradun: सोमवार को उत्तराखंड के देहरादून के राजपुर इलाके में गोलीबारी की एक घटना सामने आई। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। पुलिस ने बताया है कि गोली लगने से सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी, ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की मौत हुई।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब इलाके में दो वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जोशी, उस समय सुबह सैर पर निकले थे, इसी दौरान उन्हें गलती से गोली लग गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बाद में उनकी मौत हो गई।

Retired Brigadier shot dead Dehradun: क्या है पूरी घटना?

Retired Brigadier shot dead Dehradun
Retired Brigadier shot dead Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून के SP सिटी प्रमोद कुमार ने कहा, “सुबह करीब 7 बजे, हमें कंट्रोल रूम से जौहरी गांव में दो वाहनों के बीच ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बारे में जानकारी मिली, जिसके दौरान गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। अब हमें जानकारी मिली है कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने आगे कहा, “इलाके को सील कर दिया गया है, और इस घटना में शामिल वाहन, साथ ही उसमें मौजूद लोगों की जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।”

आरोपी पकड़ से बाहर

पुलिस ने घटना के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया है और कई इलाकों में नाकेबंदी की गई है, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। गोलीबारी से पहले की घटनाओं की भी जांच जारी है और आगे और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। वहीं, इसी साल 11 जनवरी को हरियाणा के पंचकूला में सुबह की सैर के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान (85) की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।