RJD Wins MLC Election : बिहार में पिछले साल विधानसभा चुनाव हुए. चुनाव में एनडीए ने विपक्ष का लगभग सफाया कर दिया था. यहां तक कि राज्य में जेडीयू पार्टी जिसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही थी वह 85 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई.
मगर 1 साल बाद स्थानीय राजनीति और सत्ता के शीर्ष समीकरणों में हाल ही में हुए बड़े बदलावों के बीच भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव परिणाम सामने आ गया है. इस दिलचस्प मुकाबले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सोनू राय ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां तक कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 340 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी है.
यह भी पढ़ें – Student Suicide in Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में 20 साल के छात्र ने दी जान, NEET पेपर रद्द होने से था परेशान
RJD Wins MLC Election: 340 मतों के अंतर से जीते
आंकड़ों के अनुसार, आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में सोनू राय को कुल 2,486 वोट मिले, जबकि कन्हैया प्रसाद महज 2,146 वोटों पर सिमट गए. राजनीति के जानकार इस जीत और हार को अपने नजरिये से देख रहे हैं. इसे हाला के घटनाक्रमों से जोड़ कर देख रहे हैं.
हाल में बिहार की राजनीति में दिलचस्प मोड़ आया, जब बिहार के मुख्यमंत्री पद से नितीश कुमार ने इस्तीफा दिया, और नए मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शपथ ली. वे नए सीएम बनाए गए. बिहार की बदली सियासत और नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद यह नए संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
Bhojpur-Buxar MLC By-Election: RJD के लिए सुकून की बात

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD को निराशा हाथ लगी थी. RJD के लिए यह चुनाव किसी बुरे सपने से कम नहीं था. पार्टी ने मात्र 25 सीटों पर जीत हासिल की. वहीँ पूरा गठबंधन सिर्फ 35 सीटें ही ला पाया. इसने लगभग विपक्ष को राज्य से गायब ही कर दिया. ऐसे में इस करारी हार से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा और हताशा देखने को मिली थी. मगर यह जीत RJD के लिए किसी सुकून से कम नहीं.


Download Android App
Download iOS App




