Student Suicide in Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में 20 साल के छात्र ने दी जान, NEET पेपर रद्द होने से था परेशान

Summary :

Student Suicide in Lakhimpur Kheri: देशभर में NEET को लेकर बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक के आरोपों ने कई छात्रों को परेशान कर दिया है। जिन बच्चों ने कड़ी मेहनत करके परीक्षा दी थी, वो लगातार परीक्षा रद्द करने पर नाराजगी जता रहे हैं। इस बीच लखीमपुर खीरी से एक छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, छात्र ऋतिक नीट की परीक्षा रद्द होने से काफी परेशान था। उसने तनाव में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऋतिक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़े: ‘अब प्रतियोगी परीक्षाओं…

Student Suicide in Lakhimpur Kheri: देशभर में NEET को लेकर बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक के आरोपों ने कई छात्रों को परेशान कर दिया है। जिन बच्चों ने कड़ी मेहनत करके परीक्षा दी थी, वो लगातार परीक्षा रद्द करने पर नाराजगी जता रहे हैं। इस बीच लखीमपुर खीरी से एक छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, छात्र ऋतिक नीट की परीक्षा रद्द होने से काफी परेशान था। उसने तनाव में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऋतिक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े: ‘अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होऊंगा’ NEET पेपर रद्द होने से परेशान गोवा के छात्र ने किया सुसाइड, यूपी में भी अभ्यर्थी ने लगाईं फांसी

NEET UG 2026 Exam Cancelled: नीट पेपर लीक होने से था परेशान

ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली के रहने वाले 20 वर्षीय ऋतिक कई सालों से नीट की तैयारी कर रहा था। उसने इस साल तीसरी बार नीट परीक्षा दी थी। इस बार उसको पूरा भरोसा था कि वह इस परीक्षा में पास हो जाएगा। पिता अनूप ने बताया कि ऋतिक ने कहा था इस बार पेपर अच्छा हुआ है और वह पास हो जाएगा। इस बीच नीट पेपर लीक होने की खबर से वह बहुत परेशान था। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Student Suicide in Lakhimpur Kheri: कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, पेपर लीक की खबर उसको अंदर ही अंदर खा रही थी। बुधवार को वह गांव से शहर वाले घर पर आ गया था। वह कमरे में बंद था, जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो रिश्तेदारों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बहुत आवाजें लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, अंदर का नजारा देख सबकी आंखे फटी की फटी रह गई। घर के अंदर ऋतिक मिश्रा का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Student Suicide in Lakhimpur Kheri
Student Suicide in Lakhimpur Kheri (Image- Social Media)

पुलिस के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े: Delhi Work From Home News: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।