Class 12 Student Suicide After NEET Exam Cancellation : यूपी के लखीमपुर खीरी में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने इस साल तीसरी बार नीट की परीक्षा दी थी। वह NEET EXAM रद्द होने के चलते काफी परेशान चल रहा था. दरअसल छात्र बुधवार शाम को अपने घर आया था, छात्र अपने गांव से लखीमपुर स्थित घर आ गया। वह इतना तनाव में था कि घरवालों से उसने कोई बातचीत नहीं की.
अगली दोपहल गुरुवार को उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। जानकारी के अनुसार छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़ें –
Class 12 Student Suicide After NEET Exam Cancellation: पेपर रद्द से परेशान था छात्र

बता दें छात्र का नाम ऋतिक है जो कई सालों से NEET की पढ़ाई कर रहा था. ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली का रहने वाला 20 साल का था. उसके पिता का नाम अनूप मिश्र है. बताया जा रहा है कि इसी साल उसने तीसरी बार नीट की परीक्षा दी थी.
ऋतिक के पिता अनूप ने बताया कि ऋतिक कहता था कि इस बार उसका पेपर अच्छा हुआ है। इस बीच नीट का पेपर लीक होने की सूचना मिली। जिससे वह परेशान था। पेपर लीक होने की बात उसे अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। पिता ने बताया कि बुधवार को वह गांव से शहर वाले घर पर आ गया था। काफी देर तक जब ऋतिक ने दरवाजा नहीं खोला तो रिश्तेदारों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया।
NEET-UG Cancellation Suicide: दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव

पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऋतिक को आवाज दी, अन्दर से कोई रिस्पोंस नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ना पड़ा. जैसे ही अन्दर का नजारा देखा तो सबकी आँखें फटी की फटी रह गई. और परिवार वालों की चीख पुकार मच गई. ऋतिक का शव कमरे के अंदर लटका अहा था. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Goa Student Suicide: गोवा में भी NEET को लेकर सुसाइड
बता दें, इसके अलावा गोवा के कर्टोरिम के 17 साल के छात्र ने घर पर आत्महत्या कर ली। वह NEET परीक्षा रद होने से परेशान था, जिसे पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था।
छात्र ने आत्महत्या करने से पहले एक नोट लिखा था। उसने लिखा है कि, वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता। उसके पिता, जो एक रेलवे गार्ड हैं, जब वह घर लौटे तो उन्हें उसका शव मिला। घटना से पहले उसकी मां और बहन अपने पैतृक गांव चली गई थीं। मूल रूप से यह परिवार बेंगलुरु के रहने वाले है।
यह भी पढ़ें – पीएम मोदी की अपील का असर: राजनाथ सिंह और भजनलाल शर्मा एक ही कार में कार्यक्रम स्थल पहुंचे


Download Android App
Download iOS App




