Sturdy Looks, Smart features! सामने आई Royal Enfield Electric Bike की पहली झलक, जानें कब होगी एंट्री?

Summary :

Royal Enfield Electric Motorcycle: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इंतजार के बाद उम्मीद है कि साल 2026 में इस बाइक को पेश किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह यह है कि रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली S6 स्क्रैम्बलर का डिजाइन पेटेंट रजिस्टर करवा लिया है। Royal Enfield Electric Motorcycle: फ्लाइंग फ्ली सीरीज की दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली S6, रॉयल एनफील्ड की फ्लाइंग फ्ली सीरीज की दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक होगी। इससे पहले कंपनी फ्लाइंग फ्ली…

Royal Enfield Electric Motorcycle: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इंतजार के बाद उम्मीद है कि साल 2026 में इस बाइक को पेश किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह यह है कि रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली S6 स्क्रैम्बलर का डिजाइन पेटेंट रजिस्टर करवा लिया है।

Royal Enfield Electric Motorcycle: फ्लाइंग फ्ली सीरीज की दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक

फ्लाइंग फ्ली S6, रॉयल एनफील्ड की फ्लाइंग फ्ली सीरीज की दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक होगी। इससे पहले कंपनी फ्लाइंग फ्ली C6 को पेश कर चुकी है। हाल ही में अक्टूबर महीने में रॉयल एनफील्ड ने दुनिया के बड़े ऑटोमोबाइल इवेंट EICMA 2025 में फ्लाइंग फ्ली S6 स्क्रैम्बलर को शोकेस किया था, जहां इसे काफी पसंद किया गया।

Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)
Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler: सिटी और हल्के ऑफ-रोड के लिए डिजाइन

फ्लाइंग फ्ली S6 को एक हल्की और काम की बाइक के रूप में डिजाइन किया गया है। यह खासतौर पर शहर में चलाने के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड रास्तों के लिए भी बनाई गई है। इसमें स्क्रैम्बलर स्टाइल को मॉडर्न इलेक्ट्रिक बाइक तकनीक के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह बाइक युवाओं और एडवेंचर पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकती है।

Royal Enfield Flying Flea Battery Pack: मजबूत चेसिस और सस्पेंशन सेटअप

इस बाइक के बीच में एक खास मल्टी-फिन वाला मैग्नीशियम बैटरी केस दिया गया है, जो एक नए चेसिस पर बनाया गया है। बेहतर राइड क्वालिटी के लिए इसमें आगे की तरफ USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह सेटअप खराब सड़कों और हल्की पगडंडियों पर बाइक को स्थिर बनाए रखने में मदद करेगा।

Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)
Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)

Royal Enfield Flying Flea Range: व्हील्स, टायर और ग्राउंड क्लीयरेंस

फ्लाइंग फ्ली S6 में 19 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर स्पोक व्हील दिया गया है। इन पर डुअल-पर्पस टायर लगाए गए हैं, जो शहर और ऑफ-रोड दोनों के लिए उपयुक्त हैं। बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड क्षमता के लिए इसमें छोटा रियर हगर और ज्यादा मजबूत टायर दिए गए हैं।

मॉडर्न फीचर्स से लैस

इस इलेक्ट्रिक बाइक में गोल आकार का TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें GPS नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा बाइक में क्रूज कंट्रोल और अलग-अलग राइड मोड्स भी मिल सकते हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक चला सके।

Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)
Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)

बैटरी और मोटर की जानकारी अभी बाकी

फिलहाल रॉयल एनफील्ड ने फ्लाइंग फ्ली S6 की बैटरी और मोटर से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के करीब इन स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया जाएगा। इस बाइक को भारत में मोटोवर्स 2025 इवेंट में भी दिखाया गया था।

Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)
Royal Enfield Electric Motorcycle (Image- Social Media)

Possible launch timeline

उम्मीद है कि रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली S6 स्क्रैम्बलर को भारत में 2026 की आखिरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। यह बाइक कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और रॉयल एनफील्ड के EV सेगमेंट में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ठंड में भी गरमाएगा ऑटो मार्केट, Mahindra XUV 7XO, Skoda Kushaq Facelift समेत जनवरी में आ रही हैं ये 7 दमदार कारें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।