‘रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा 7वें दिन पहुंची अमेठी, जनता का मिला जबर्दस्त समर्थन

Summary :

Rozgaar Do Samajik Nyay Do: सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) की “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा अपने सातवें दिन सुल्तानपुर जिले में जनता के अपार समर्थन के बीच आगे बढ़ी। राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के नेतृत्व में यह पदयात्रा सुबह 10 बजे मां भगवती लॉन, उतारी से शुरू होकर प्रतापगंज बाजार, राघव ढाबा, दुर्गापुर बाजार और रामगंज होते हुए अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंची। जहां से भी पदयात्रा गुजरी, वहां युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों, मजदूरों, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छोटे उद्यमियों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। AAP Leader Sanjay Singh: पदयात्रा के…

Rozgaar Do Samajik Nyay Do: सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) की “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा अपने सातवें दिन सुल्तानपुर जिले में जनता के अपार समर्थन के बीच आगे बढ़ी। राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के नेतृत्व में यह पदयात्रा सुबह 10 बजे मां भगवती लॉन, उतारी से शुरू होकर प्रतापगंज बाजार, राघव ढाबा, दुर्गापुर बाजार और रामगंज होते हुए अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंची। जहां से भी पदयात्रा गुजरी, वहां युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों, मजदूरों, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छोटे उद्यमियों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया।

AAP Leader Sanjay Singh: पदयात्रा के दौरान संजय सिंह का भव्य स्वागत

AAP Leader Sanjay Singh
AAP Leader Sanjay Singh

पदयात्रा के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन गया है, जिसका सबसे बड़ा असर युवाओं पर पड़ा है। बेरोज़गारी की मार सिर्फ नौजवान ही नहीं, बल्कि किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लाखों परिवार भी झेल रहे हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों ने छोटे उद्यम और परंपरागत व्यवसायों को चौपट कर दिया है।

Rozgaar Do Samajik Nyay Do March: बराबरी की दिशा में कदम- संजय सिंह

AAP Leader Sanjay Singh
AAP Leader Sanjay Singh

आप सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जातीय भेदभाव अब भी सामाजिक प्रगति की सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से हम यह मांग करते हैं कि सरकारी तंत्र से लेकर भर्ती प्रक्रियाओं तक हर स्तर पर बराबरी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। संजय सिंह का कहना है कि जब तक जातीय अन्याय का खात्मा नहीं होगा, तब तक प्रदेश में वास्तविक सामाजिक न्याय और विकास संभव नहीं है।

भाजपा सरकार में दलितों पर हो रहे अत्याचार – संजय सिंह

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौर में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार न सिर्फ शिकायतों को दबा रही है बल्कि पीड़ितों को न्याय देने में भी नाकाम साबित हुई है। संजय सिंह ने कहा कि जब तक सत्ता संरचना में जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार रुक नहीं सकते।

UP News: प्रतापगंज में पदयात्रा का भव्य स्वागत

“रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा अपने सातवें दिन जैसे ही प्रतापगंज बाजार पहुंची, वहां शराफत उल्ला अंसारी, मुजीब अहमद, गिरीश तिवारी, उपेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, जुबेर खान और आलोक तिवारी ने फूल मालाओं से सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बिसानी के प्रधान अनिल यादव के साथ आप सांसद संजय सिंह ने स्थानीय लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को भी जाना।

हरिशंकर जायसवाल समेत कई लोगों ने किया स्वागत

पदयात्रा के नारायणपुर पहुंचने पर हरिशंकर जायसवाल, धर्मेंद्र नाथ शुक्ला, डॉ मलखान सिंह, सतीश कुमार श्रीवास्तव, राम निरंजन कोरी, राम बहादुर यादव, घनश्याम सोनी, कविता कश्यप, पूजा वर्मा और लक्ष्मी ने पदयात्रा का भाव स्वागत किया। राघव ढाबा पर हरिशंकर जायसवाल , अतुल सिंह सहित कई लोगों ने स्वागत किया। वही रामगंज में अनिल कोरी, कृष्ण, संतोष कुमार, उमेश और शिवपूजन, विशाल और सतीश साहू ने जोरदार स्वागत किया।

Rozgaar Do Samajik Nyay Do: अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंचे संजय सिंह

AAP Leader Sanjay Singh
AAP Leader Sanjay Singh

दिनभर चली “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के बाद संजय सिंह शाम को अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। “रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा कल त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका से प्रारंभ होकर अमेठी के विभिन्न क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली फिर दहशत में! 4 कोर्ट और 2 CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।