संसद के शीतकालीन सत्र के 13वें दिन आज भाजपा ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान चेयरमैन जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा उठाया। भाजपा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष द्वारा राज्यसभा के चेयरमैन को चीयरलीडर कहा जाता है। वो लोग उनकी मिमिक्री करते हैं। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बताती क्यों नहीं कि सोनिया-सोरेस का क्या कनेक्शन है। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो बार बोलने की कोशिश की, लेकिन वो बोल नहीं सके। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में TMC सांसद के बयान पर हंगामा
उधर, लोकसभा में सत्र शुरू होने के साथ टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दिए बयान पर हंगामा हुआ। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बुधवार को सदन में जो हुआ, वह ठीक नहीं था। कल्याण बनर्जी ने सदन से माफी मांग ली। टीएमसी सांसद ने सिंधिया से कहा था कि आप लेडी किलर हैं। काफी सुंदर दिखते हैं। आप विलेन भी हो सकते हैं। संसद के बाहर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने ‘देश नहीं बिकने देंगे’ का पोस्टर लेकर विरोध जताया। जेपीसी से अदाणी मामले की जांच की मांग की। विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी प्रदर्शन किए। गिरिराज के हाथों में सोनिया गांधी और अमेरिकी बिलेनियर जॉर्ज सोरोस की तस्वीर थी, जिस पर लिखा है- सोरोस से तेरा रिश्ता क्या है? ये रिश्ता क्या कहलाता है?
भाजपा ने सोनिया गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा ने 08 दिसंबर को आरोप लगाया कि सोनिया ऐसे संगठन से जुड़ी हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करना चाहता है। इस संगठन को जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से फंडिंग मिलती है। संगठन का नाम फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) है, जिसकी सह-अध्यक्ष सोनिया हैं।


Download Android App
Download iOS App



