रुद्रप्रयाग में भालुओं काआतंक बढ़ा, केदारघाटी में व्यक्ति पर हमला, सुरक्षा को देखते हुए बदला गया स्कूलों का समय

Summary :

Rudraprayag Bear Attack: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में इन दिनों भालुओं के हमले से लोग दहशत में हैं। केदारघाटी क्षेत्र के रामपुर गांव में देर रात भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। भालू ने पीड़ित के चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के अनुसार, अभी तक भालू के हमले से 15 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। जबकि 25 से ज्यादा मवेशियों को मारने और घायल करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भालुओं के ये हमले…

Rudraprayag Bear Attack: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में इन दिनों भालुओं के हमले से लोग दहशत में हैं। केदारघाटी क्षेत्र के रामपुर गांव में देर रात भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। भालू ने पीड़ित के चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के अनुसार, अभी तक भालू के हमले से 15 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

जबकि 25 से ज्यादा मवेशियों को मारने और घायल करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भालुओं के ये हमले सिर्फ जंगल तक सीमित नहीं है, बल्कि अब ये गांवों में भी पहुंचकर हमले कर रहा है। सुबह और शाम के समय भालुओं की आवाजाही ज्यादा देखी जा रही है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Bear Menace In Kedargathi: बच्चों के स्कूल का समय बदला

Rudraprayag Bear Attack
Bear Menace In Kedargathi (Image- Social Media)

रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार भालू और गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रुद्रप्रयाग जिले के सभी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब कोई भी स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से पहले नहीं खुलेगा और दोपहर तीन बजे तक सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

Kedarnath Valley Bear Incident: जनपद में बढ़ा भालू का आतंक

Rudraprayag Bear Attack
Kedarnath Valley Bear Incident (Image- Social Media)

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतिक जैन ने बताया कि इस बार भालू का आतंक ज्यादा बढ़ गया है और लगातार इंसानों और जानवरों पर हमला कर रहा है। जिला प्रशासन और वन विभाग लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों को अकेले जंगल या सुनसान इलाकों में न जाने की सलाह दी जा रही है।

इसके साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चे सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंच सके। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर भालू दिखता है, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, खुद किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। फिलहाल पूरे जनपद में हालात पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: कैंची धाम में बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालु हादसे का शिकार! 3 की मौत; बरेली के रहने वाले हैं सभी लोग

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।