लखनऊ T20 रद्द होने के बाद संसद में मचा घमासान, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से भिड़े शशि थरूर

Summary :

Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate: गुरुवार को संसद में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के बीच उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के दौरान क्रिकेट मैचों के आयोजन को लेकर बहस देखने को मिली। यह मामला बुधवार को लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के रद्द होने के बाद उठा, जिसे घने कोहरे के कारण बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा था। Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate: शशि थरूर और राजीव शुक्ला के बीच हुई बहस राजीव शुक्ला ने माना कि दिसंबर और जनवरी के…

Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate: गुरुवार को संसद में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के बीच उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के दौरान क्रिकेट मैचों के आयोजन को लेकर बहस देखने को मिली। यह मामला बुधवार को लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के रद्द होने के बाद उठा, जिसे घने कोहरे के कारण बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा था।

Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate: शशि थरूर और राजीव शुक्ला के बीच हुई बहस

Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate
Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate

राजीव शुक्ला ने माना कि दिसंबर और जनवरी के महीनों में मैचों का शेड्यूल बनाते समय ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच मैचों के आयोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस दौरान मौसम से जुड़ी समस्याएं बार-बार सामने आती हैं।”

इसके जवाब में शशि थरूर ने सुझाव दिया कि जनवरी में होने वाले मुकाबलों को केरल जैसे राज्यों में कराया जाए, जहां मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहता है। हालांकि, इस पर राजीव शुक्ला ने साफ किया कि यह किसी एक राज्य से जुड़ा मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई की रोटेशन पॉलिसी के तहत केरल को पहले से ही नियमित रूप से मैचों की मेजबानी मिलती है।

शुक्ला ने कहा, “यह सिर्फ केरल का मुद्दा नहीं है। 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच मैचों की योजना बनाते वक्त ज्यादा सावधानी की जरूरत है। रोटेशन नीति के तहत केरल को वैसे भी मैच मिलते रहते हैं।”

हल्के मूड में दिखे दोनों नेता

Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate
Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate

जब थरूर ने शीतकालीन विंडो को लेकर अपनी बात दोहराई, तो शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में कहा, “फिर तो हम सारे मैच केरल में ही करा देंगे।” दोनों के बीच संसद का सत्र खत्म होने के बाद मीडिया के सामने हल्के अंदाज में बहस हुई, जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

गौरतलब है कि बुधवार रात लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिसके चलते अधिकारियों को चौथा टी20 मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। हालात का आकलन करने के लिए कुल छह बार निरीक्षण किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।

Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate
Shashi Tharoor Rajiv Shukla debate

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन लगातार निरीक्षणों के बाद आखिरकार रात 9:30 बजे इसे आधिकारिक रूप से रद्द घोषित कर दिया गया। खिलाड़ी शाम 7:30 बजे तक वार्म-अप करने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट चुके थे।

Also Read: मैच के बीच ठनका बेन स्टोक्स का माथा, खुल्लेआम लगाई जोफ्रा आर्चर को लगाई फटकार

Rahul Singh Karki