समय रैना को इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फिर से समन

Summary :

दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समन भेजकर 18 फरवरी को हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन समय रैना उनके सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद समय रैना को गुरुवार को फिर से समन भेजा गया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय से उनके सामने जल्द पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक यूट्यूब…

दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समन भेजकर 18 फरवरी को हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन समय रैना उनके सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद समय रैना को गुरुवार को फिर से समन भेजा गया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय से उनके सामने जल्द पेश होने के लिए कहा है।

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक यूट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई भी शो प्रसारित करने से मना कर दिया है।

इस बीच, रणवीर ने भी दो बार माफी मांग ली है, लेकिन मामले को लेकर उन्हें भी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। महाराष्ट्र साइबर सेल मामले को लेकर रणवीर इलाहाबादिया को पहले भी समन भेज चुका है। हालांकि, रणवीर अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे।

जारी किए गए नए समन में साइबर सेल ने रणवीर को 24 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।

साइबर पुलिस ने शो में शामिल 40 लोगों की पहचान करने का दावा किया था।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सिद्धार्थ तेवतिया (बप्पा) को भी तलब किया और अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। तेवतिया शो में बतौर जज शामिल हुए थे।

साइबर पुलिस शो में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है। इस लिस्ट में राखी सावंत, महीप सिंह, दीपक कलाल समेत अन्य मेहमानों के नाम भी शामिल हैं।

‘अश्लील जोक्स’ पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आरोपियों को समन भेजा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने इसे सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल बताया था।

–आईएएनएस

एफएम/एबीएम

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.