Sambhal School Hijab Case: यूपी के संभल से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां के पीएम श्री सरकारी स्कूल की एक घटना ने सबको एक पल के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। स्कूल में सब कुछ आम दिनों जैसा दिखता था, लेकिन क्लास शुरू होते ही वहां का नजारा कुछ और हो जाता था।
क्लास के अंदर एक ऐसा खेल चल रहा था जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। खबर है कि स्कूल प्रिंसिपल ने हिंदू बच्चियों को जबरन हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया, जबकि लड़कों के सिर पर इस्लामिक टोपी भी पहनाई। इस घटना के बाद छोटे-छोटे बच्चे टीचर के डर और दबाव में चुप रहे, लेकिन जब कुछ अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई तो स्कूल के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ।
UP School Conversion: क्या है पूरी घटना?

बताया जा रहा है कि स्कूल के कई बच्चों ने घर जाकर रोते हुए अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता से बताया कि स्कूल में मास्टर जी हमें अलग तरह के कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह बात भी बच्चे काफी डर-डर कर बता रहे थे। हालांकि, यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में पहुंची। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा तब और अधिक बढ़ गया जब मालूम चला कि स्कूल प्रशासन ने भी इस घटना को दबाने की पूरी कोशिश की थी।
Sambhal School News: मजहबी क्लास पर बड़ा एक्शन

जब यह मामला हिंदू-मुस्लिम होने लगा तो डीएम के आदेश पर जांच बैठाई गई। जिलाधिकारी की तरफ से बैठाई गई जांच में लापरवाही और जानकारी छिपाने के आरोप मिले। इसके बाद स्कूल के 2 मुस्लिम शिक्षकों और स्कूल के प्रिंसिपल को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




