‘नीले ड्रम’ वाली मुस्कान ने बेटी को दिया जन्म, पति के बर्थडे पर हुई डिलीवरी; आखिर बच्ची का पिता कौन?

Summary :

Saurabh Rajput Murder Case: उत्तर प्रदेश का चर्चित नीला ड्रम केस (सौरभ हत्याकांड) एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने RLM अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उसने राधा रखा है। राधा, मुस्कान की दूसरी बेटी है, जबकि बड़ी बेटी पीहू इस समय नाना-नानी के साथ रहती है। मुस्कान मृतक सौरभ की पत्नी है। जिसने अपने प्रेमी साहिल संग मिलकर पति के कई टुकड़े किए और फिर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जाम कर दिया था। मुस्कान और प्रेमी साहिल दोनों ही जेल में बंद हैं, लेकिन मुस्कान…

Saurabh Rajput Murder Case

Saurabh Rajput Murder Case: उत्तर प्रदेश का चर्चित नीला ड्रम केस (सौरभ हत्याकांड) एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने RLM अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उसने राधा रखा है। राधा, मुस्कान की दूसरी बेटी है, जबकि बड़ी बेटी पीहू इस समय नाना-नानी के साथ रहती है। मुस्कान मृतक सौरभ की पत्नी है। जिसने अपने प्रेमी साहिल संग मिलकर पति के कई टुकड़े किए और फिर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जाम कर दिया था।

मुस्कान और प्रेमी साहिल दोनों ही जेल में बंद हैं, लेकिन मुस्कान को प्रेग्नेंसी की वजह से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 24 नवंबर शाम 6:50 बजे डॉक्टर्स की टीम ने उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई। जिस दिन उसने बच्ची को जन्म दिया, उसी दिन पति सौरभ का जन्मदिन भी था। अब इस पूरे मामले में सवाल उठ रहा है कि आखिर बच्ची का पिता कौन है, सौरभ या साहिल?

Meerut News Today: सौरभ के परिवार ने की DNA टेस्ट की मांग

Saurabh Rajput Murder Case
Meerut News Today (Image- Social Media)

सौरभ के भाई बबलू ने बताया कि हमने DNA टेस्ट की मांग की है। अगर वह बच्ची एक परसेंट भी सौरभ की निकलती है, तो तुरंत हमे दें। नहीं तो, मुस्कान उस बच्ची को किसी भी तरीके से हानि पहुंचाएगी। अगर वह ऐसा करती है, तो इसकी जिम्मेदारी कोर्ट की होगी।

Muskan Became Mother: जेल में ही रहेगी मुस्कान की बेटी?

मुस्कान की इच्छा थी कि कृष्ण जैसा बेटा हो, लेकिन उसने बेटी को जन्म दिया। बताते चलें कि जब पुलिस ने सौरभ हत्याकांड में उसे गिरफ्तार किया था, वह लगभग डेढ़ महीने की गर्भवती थी। अब सवाल ये है कि बच्ची किसके पास रहेगी? जेल नियम के अनुसार, मुस्कान अपनी नवजात बेटी को 6 वर्ष की आयु तक जेल में रख सकती है। अगर अदालत मुस्कान को 6 साल से अधिक की सजा देगी, तो बच्ची की परवरिश कौन करेगा? यह सबसे बड़ा सवाल है।

Blue Drum Case Muskan: कड़े पहरे में हुई मुस्कान की डिलीवरी

Saurabh Rajput Murder Case
Blue Drum Case Muskan (Image- Social Media)

मुस्कान ‘सौरभ हत्याकांड’ की मुख्य आरोपी है। इसलिए उसकी सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। डिलीवरी के दौरान लेबर रूम के बाहर और अस्पताल के परिसर में कड़ी सुरक्षा रखी गई। पुलिसकर्मी लगातार मुस्कान के वार्ड पर नजर रख रहे थे। जेल मैनुअल और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किसी परिजन या अन्य लोगों को मिलने की अनुमति दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: एक कॉल ने खोल दिया राज! ‘हैलो, मैं राहुल की पत्नी हूं’…‘नहीं, पत्नी तो मैं हूं’, डिलीवरी बॉय की दो शादियों का पर्दाफाश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।