Save Cooking Gas Hacks : पश्चिमी देशों में युद्ध चल रहा है जिस चलते दुनिया भर में इसका असर हो रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं हैं और ईंधन की सप्लाई बाधित होने के चलते घरों के चूल्हों पर असर पड़ने लगा है। यही कारण है कि गैस को लेकर अफरातफरी होने लगी है।
इस अफरातफरी में काला बाजारी का खतरा बढ़ गया है और लोगों को सही समय पर सिलेंडर मिलने में समस्या होने लगी है, रिपोर्ट्स के मुताबिक जो सिलेंडर पहले ब्लैक में करीब 1000 रुपये में मिल रहा था, उसके लिए लोग अब 3000-3000 रुपये तक देने को तैयार है.
ऐसे में हम आपको बताते हैं ऐसे स्मार्ट हैक जिससे घर में गैस बचाई जा सकती है। और सिलेंडर जो पहले 25 दिन में खर्च होता था उसे 30 दिन से भी अधिक समय तक बचाया जा सकता है।
Cooking Gas Hacks: ढक कर बनाएं खाना

खाना बनाने के वैसे तो कई तरीके हैं पर एक तरीका ऐसा है जिससे खाना स्वादिष्ट तो बनता ही है साथ में जल्दी भी बन जाता है। पहले जहां गैस के खर्च होने की चिंता नहीं होती थी तो खाना अपने हिसाब से बनाया जाता था, अब खाना बनाने के लिए बर्तन को ढक कर खाना बनाएं, इससे खाना भाप से भी बनने लगेगी और जितनी गैस पहले खर्च होती थी उतनी नहीं लगेगी।
Save Cooking Gas Hacks: तैयारी कर कर रखें
अक्सर लोग खाना बनाते बनाते ही प्याज, टमाटर काटने से लेकर लहसुन छीलने तक का काम कर रहे होते हैं, ऐसे में गैस जल रही होती है और खत्म हो रही होती है। इससे बचने के लिए सबसे सही तरीका है अपने आसपास सारा समान काट के रखें, यहाँ तक कि मसाला दान भी सामने रखें। इससे समय बचेगा और गैस कम खर्च होगी।
LPG Cylinder Shortage: प्रेशर कुकर का करें उपयोग

एलपीजी सिलेंडर की कमी होने पर सबसे आसान और जल्दी खाना बनाने का तरीका है प्रेशर कुकर में खाना बनाना। उदाहरण से समझें, जो चावल आप पतीले में बनाते हैं वह प्रेशर कुकर में बनाएंगे तो कुकर में कम समय लगता है वैसे ही सब्जी अगर प्रेशर कुकर में बनाएंगे तो उस में भी कम समय लगेगा और खाना जल्दी बनेगा।
LPG Saving Tips: समय समय पर बर्नर साफ करते रहें
यदि बर्नर गंदा होगा तो गैस बर्बाद होगी। अगर बर्नर में गंदगी फंसी है तो गैस के रिसाव में समस्या आती है। गैस की आंच इससे पीली पड़ने लगती है और फ़्लो ठीक से नहीं हो पाता, इसमें बड़ी समस्या यह है कि गैस की बर्बादी के चलते सिलेंडर जल्दी खत्म होता है। ध्यान रखें कि गैस की सफाई कर लें, बर्नर आसानी से बाहर निकाल जाता है, आग उसमें ब्लोकेज लगी है तो उसे ठीक कर लें।
यह भी पढ़ें – एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित






















