शाहजहांपुर होटल में सिविल इंजीनियर की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला शव

Shahjahanpur Hotel Incident

Shahjahanpur Hotel Incident: शाहजहांपुर (पंजाब केसरी)। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार को एक होटल के कमरे से सिविल इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार के अनुसार, स्वागत होटल के कमरा नंबर 107 में ऋषिकेश के यमुनानगर निवासी 47 वर्षीय गौरव सक्सेना मृत अवस्था में पाए गए। गौरव 1 फरवरी को होटल में ठहरे थे और तभी से वहीं रह रहे थे।

Civil Engineer found dead: नाश्ते के दौरान हुआ खुलासा (Shahjahanpur Hotel Incident)

मंगलवार सुबह जब होटल का कर्मचारी नाश्ते के लिए पूछने कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलने पर गौरव सक्सेना कुर्सी पर बैठे मृत मिले। पुलिस के मुताबिक उनकी नाक से हल्का खून निकल रहा था और कमरे में उल्टी भी पड़ी हुई थी, जिससे मौत की परिस्थितियां संदिग्ध मानी जा रही हैं।

Uttar Pradesh Crime News: पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

पुलिस ने बताया कि मृतक की ससुराल शाहजहांपुर में है और वे पेशे से सिविल इंजीनियर थे। कमरे से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे शराब के आदी थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : ऑर्डर देने कब्रिस्तान पहुंचा डिलीवरी एजेंट, ग्राहक बोली ‘क्या भूतों से लगता है डर? हैरान कर देगी यह अजीबो गरीब वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।