कोरियन online game के चलते 3 बच्चियों ने किया suicide, आप भी अगर एडिक्टेड हैं तो हो जाएं सावधान वरना उठाने पड़ सकते हैं ये नुकसान

Online Gaming Negative Effect

Online Gaming Negative Effect : गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने कोरियन online game के चलते एक साथ mass sucide कर लिया है, इस घटना हर घर में पैरेंट्स को चिंता में डाल दिया है। और पूरे देश को चौंका दिया है।

तीनों लड़कियों ने 9 मंजिला इमारत से कूद कर suicide किया। जिसने देश को online games के बढ़ते खतरों की तरह एक बार फिर उजागर कर दिया है।

bad effects of online gaming : एडिक्शन की शिकार

Online Gaming Negative Effect
Online Gaming Negative Effect (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां गेम की आदि हो गई थीं। वे 24 घंटे गेम के बारे में सोचा करती थीं, और अगर मोबाईल से उन्हे कुछ देर के लिए दूर करने की बात आती तो वे डिप्रेशन में चली जातीं।

जानकारी से पता चला है कि तीनों बच्चियां पिछले 2 साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। उनका कोई रूटीन नहीं था, न किसी से मिलना जुलना ना घूमना फिरना।वजह वे पूरे समय गेम में डूबे रहते।

तीनों ने जिस तरह एक साथ आत्महत्या की है उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में उन दुष्प्रभावों को समझना जरूरी है जो online game के एडिक्शन के चलते धीरे धीरे बच्चों से लेकर बड़े शिकार होते हैं। –

Online Gaming Negative Effect : online गेम्स के दुष्परिणाम

Online Gaming Negative Effect
Online Gaming Negative Effect ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बढ़ता स्क्रीन टाइम : ऑनलाइन गेम खेलने में सबसे बड़ा नुकसान स्क्रीन टाइम बढ़ने का है। इस चलते सुस्त लाइफस्टाइल बढ़ने लगती है और फिज़िकल ऐक्टिविटी की कमी हो जाती है।

हेल्थ रिस्क : लंबे समय तक गेम खेलने से आंखों में तनाव, मांसपेशियों और हड्डियों से संबंधित समस्याएं और नींद में गड़बड़ी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

एडिक्शन और डिपेंडेंसी : ऑनलाइन गेमिंग की साथ में एडिक्शन लेकर आती है। यह लत आसानी से छूट नहीं पाती। इस से आपसी रिश्तों में भी समस्या पैदा होने लगती है। अत्यधिक गेमिंग से जिम्मेदारियों की उपेक्षा, रिश्तों में तनाव और समग्र स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

online harrasment : ऑनलाइन गेमिंग community में कभी-कभी खराब व्यवहार, साइबरबुलिंग और उत्पीड़न का सामना करना पड़ जाता है।

online game के चलते न सिर्फ मानसिक और भावनात्मक समस्याएं देखने को मिलती हैं, साथ में इस से फाइनैन्शल रिस्क भी उठाने पड़ जाते हैं। कई बार ये गेम खेलने वाले साइबर अपराध की गिरफ्त में फंस जाते हैं और अपना पैसा गवां डालते हैं।

Negative Impact Of Online Gaming : ये भी नुकसान

खाता हैकिंग और चोरी: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के खातों को हैकर्स द्वारा निशाना बनाया जा सकता है।

इसके अलावा मैलवेयर और फ़िशिंग हमले : यह खतरा online game खेलने वालों को सबसे ज्यादा झेलना पड़ जाता है। जहां गेम खेलने वाला सामने किस तरह डिजिटल अरैस्ट कर के अपनी बात मनवा लेते हैं।

ऑनलाइन घोटाले और धोखाधड़ी : इसके अलावा घोटाले और धोखेबाजी भी खूब होती है। आजकल अनजान लिंक पर बच्चे क्लिक कर गेम खेलने लगते हैं, लेकिन यह लिंक कहां और किस मकसद से यूजर को लेकर जाते हैं इसका पता नहीं रहता।

प्राइवसी पर खतरा : सबसे बाद खतरा प्राइवसी का भी होता है, जिस पर कुछ समय पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने बेटी से जुड़ी पर्सनल राय शेयर की थी।

यह भी पढ़ेंदिल्ली वाले रहे सावधान! हर दिन गायब हो रहे है 54 लोग, हैरान कर देंगे कुल आंकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।