शादी के दिन दिखना है सबसे खास? इन 7 Trendy Bridal Kalire Designs के साथ पाएं ‘Picture Perfect’ लुक

Bridal Kalire Designs

Bridal Kalire Designs: कलीरे दुल्हन के जीवन में सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। यही कारण है कि शादी की सुबह चूड़ा और कलीरे की रस्म को बहुत पवित्रता के साथ निभाई जाती है। हालांकि यह मुख्य रूप से पंजाबी संस्कृति का हिस्सा है, लेकिन आज उत्तर भारत की लगभग हर दुल्हन अपनी शादी में कलीरे पहनना पसंद करती है। परंपरा के अनुसार, इन्हें मायके के रिश्तेदार या सहेलियां लाती हैं, पर आजकल दुल्हनें अपनी पसंद के अनुसार ही इनका चुनाव करती हैं। ऐसे में अगर आप भी Bridal ke liye kalire designs 2026 के लिए परफेक्ट कलीरे की तलाश में हैं, तो यहां पर कुछ Latest Kalire Designs दिए गए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।

Bridal Kalire Designs: 7 सबसे ट्रेंडी कलीरे डिजाइन्स

1. सिल्वर कलीरे (Silver Kalire)

Kalire Designs
Kalire Designs (Image: Social Media)

अगर आपने अपनी शादी के लिए सिल्वर या पेस्टल शेड की ड्रेस चुनी है, तो सिल्वर कलीरे एकदम बेस्ट हैं। सिल्वर कलीरे न केवल आपके लुक को कंप्लीट करते हैं, बल्कि आपको एक मॉडर्न और सोफिस्टिकेटेड वाइब भी देते हैं।

2. मीनाकारी पर्ल कलीरे (Meenakari Pearl Kalire)

Latest Kalire Design
Latest Kalire Design (Image: Social Media)

यह डिजाइन उन दुल्हनों के लिए है जो कुछ हटकर चाहती हैं। ऊपर की ओर की गई मीनाकारी और नीचे गिरती मोतियों की लड़ियां इसे बेहद खास बनाती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी ड्रेस के रंग के अनुसार मीनाकारी के कलर्स को कस्टमाइज करवा सकती हैं।

3. फ्लोरल कलीरे (Floral Kalire)

Bridal Kalire Designs
Bridal Kalire Designs (Image: Social Media)

ताजगी और रंगों से भरे फ्लोरल कलीरे आजकल काफी ट्रेंड में हैं। खासतौर पर गर्मियों की शादियों में ये बहुत कूल और अट्रैक्टिव लगते हैं। आप अपनी लाल या गुलाबी शादी के जोड़े से मैच करते हुए असली या आर्टिफिशियल फूलों वाले कलीरे चुन सकती हैं, जो दिखने में बेहद ‘पिक्चर परफेक्ट’ होते हैं।

4. ट्रेडिशनल गोल्डन कलीरे (Traditional Golden Kalire)

Bridal Kalire Designs
Bridal Kalire Designs (Image: Social Media)

क्लासिक लुक कभी पुराना नहीं होता। ट्रेडिशनल गोल्डन कलीरे दशकों से दुल्हनों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनका एवरग्रीन डिजाइन लगभग हर पारंपरिक भारतीय वेडिंग आउटफिट के साथ बखूबी मेल खाता है।

5. पर्ल स्टाइल कलीरे (Pearl Style Kalire)

Bridal Kalire Designs
Bridal Kalire Designs (Image: Social Media)

झुमकी स्टाइल और बारीक मोतियों के काम वाले ये कलीरे एक रॉयल फील देते हैं। अगर आपकी ज्वेलरी में मोतियों का काम है, तो ये कलीरे आपके पूरे गेटअप को एक नया आयाम देंगे और आपको एक ग्रेसफुल लुक मिलेगा।

6. पोलकी मेटल कलीरे (Polki Metal Kalire)

Bridal Kalire Designs
Bridal Kalire Designs (Image: Social Media)

मेटल और डल-गोल्ड फिनिश के साथ पोलकी वर्क वाले कलीरे बहुत ही एलीगेंट लगते हैं। यह उन दुल्हनों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो ज्यादा चमक-धमक की जगह एक ‘मिनिमल’ और क्लासी लुक पसंद करती हैं। ये हर तरह की ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

7. कस्टमाइज्ड नेम कलीरे (Customized Name Kalire)

Bridal Kalire Designs
Bridal Kalire Designs (Image: Social Media)
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए आप पर्सनलाइज्ड कलीरे बनवा सकती हैं। इसमें आप न केवल दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखवा सकती हैं, बल्कि अपनी पसंद का शेप, कलर और डिजाइन भी तय कर सकती हैं। यह आपकी शादी के गहनों को एक इमोशनल टच देने का बेहतरीन तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।