PM Kisan Samman Nidhi 22th Installment: भारत में किसानों को किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए केंद्र सरकार समय समय पर कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है। क्योंकि किसान दिन-रात मेहनत करके अनाज उगाते हैं। उन्हें कई बार मौसम की मार झेलनी पड़ती है, जैसे अचानक बारिश होना, सूखा पड़ जाना या फसल खराब हो जाना। इन सब मुश्किलों के कारण किसानों को आर्थिक परेशानी भी होती है।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें। आज इस योजना से देश के करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं और हर साल उन्हें सीधे उनके बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है।

PM Kisan Samman Nidhi 22th Installment: पीएम किसान योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये की मदद दी जाती है। यह राशि एक साथ नहीं बल्कि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
- हर किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं
- साल में कुल तीन बार पैसा ट्रांसफर किया जाता है
- पैसा सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजा जाता है
- अब किसानों को योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है, जिसमें फिर से 2000 रुपये मिलने वाले हैं।

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
अब तक सरकार इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी कर चुकी है। आमतौर पर हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। अगर पिछली किस्त की बात करें तो 21वीं किस्त 19 नवंबर को किसानों के खाते में भेजी गई थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली यानी 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

PM kisan Yojana 22 Installment Date: किन किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ?
सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने पर ही किसानों को किस्त का पैसा मिलेगा।
- किसान योजना के लिए पात्र होना चाहिए
- ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए
- जमीन का सत्यापन किया गया हो
- बैंक खाते में डीबीटी सुविधा चालू होनी चाहिए
अगर इनमें से कोई भी काम अधूरा है तो किस्त अटक सकती है। इसलिए किसानों को समय रहते सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘दरवाजे के पीछे न्याय’…सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना


Download Android App
Download iOS App




