सिल्क साड़ी हो या लहंगा, हर देसी आउटफिट पर चार चांद लगा देंगे ये 5 Timeless Gold Chokers

Gold Choker Necklace
Gold Choker Necklace: सोने के चोकर हमेशा से ट्रेडिशनल इंडियन ज्वेलरी का एक बेहद अहम हिस्सा रहे हैं। शादी-व्याह जैसे खास मौकों के लिए ये हर महिला के पसंदीदा होते हैं। हैवी सिल्क साड़ी या ब्राइडल लहंगे के साथ ये दिखने में काफी क्लासी और रॉयल लगते हैं। अगर आप भी अपने लिए गोल्ड चोकर खरीदने की सोच रही हैं तो यहां पर 5 सबसे Trendy Gold Choker Designs दिखाए गए हैं, जिन से आप आइडिया ले सकती हैं।

Gold Choker Necklace: ट्रेंडी गोल्ड चोकर डिजाइन्स

1. Antique Temple Gold Choker

Gold Choker Necklace
Gold Choker Necklace (Photo: Social Media)
साउथ इंडियन कल्चर से इंस्पायर्ड इन चोकर डिजाइन्स में देवी-देवताओं, मोर और फूलों की बारीक नक्काशी होती है। ये चोकर कांजीवरम या बनारसी साड़ियों के साथ बेहद रॉयल लगते हैं। यह आपके ओवरऑल एथनिक लुक को परफेक्ट ट्रेडिशनल टच देता है।

2. Kundan & Polki Fusion Gold Choker

Gold Choker Necklace
Gold Choker Necklace (Photo: Social Media)

आजकल पेस्टल कलर्ड स्टोन्स वाले कुंदन चोकर काफी ट्रेंड में हैं। आप इसे डीप नेक वाले लहंगे या अनारकली सूट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। कलरफुल स्टोन्स होने के कारण आप इसे अपने आउटफिट के अकॉर्डिंग पेयर कर सकती हैं। यह शादी जैसे फंक्शन्स में पहनने के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

3. Intricate Jaal Design Gold Choker

Gold Choker Necklace
Gold Choker Necklace (Photo: Social Media)

अगर आप कुछ ऐसा वियर करना चाहती हैं जो लाइटवेट हो पर गले पर हैवी दिखे, तो जाल डिजाइन वाले Choker Necklace Set सबसे अच्छे हैं। इसमें सोने के महीन तारों से जालीदार पैटर्न बनाया जाता है।  यह डिजाइन फ्यूजन ड्रेसेस और मॉडर्न साड़ियों के साथ बहुत शानदार दिखता है।

4. Layered Pearl Gold Choker

Gold Choker Necklace
Gold Choker Necklace (Photo: Social Media)

पर्ल और गोल्ड का कॉम्बिनेशन हमेशा ही एलीगेंट रहा है। इसमें सोने की पट्टियों के साथ मोतियों की कई लेयर्स होती हैं। यह पहनने पर एक बेहद क्लासिक लुक देता है। खास बात यह है कि इसे हर उम्र की महिलाएं वियर कर सकती हैं।

5. Minimalist Floral Gold Choker

Gold Choker Necklace
Gold Choker Necklace (Photo: Social Media)
आजकल की मॉडर्न महिलाएं हैवी गहनों की बजाय हल्के और स्टाइलिश डिजाइन की ज्वेलरी पसंद करती हैं। इनके लिए छोटे फूलों और पत्तियों की डिजाइन वाले स्लीक गोल्ड चोकर बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। इन्हें छोटी-मोटी पार्टियों के लिए स्टाइल किया जा सकता है। लाइटवेट साड़ी के साथ ये बहुत ही लग्जरी फील देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।