कानपुर लैंबॉर्गिनी केस के आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत, 20 हजार के मुचलके पर छोड़ा गया

Summary :

Shivam Mishra Granted Bail: कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड के आरोपी शिवम मिश्रा को अदालत से जमानत मिल गई है। पुलिस ने चार दिन बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उसे 14 दिन की रिमांड पर लेने की मांग की, लेकिन अदालत ने उसे नकारते हुए तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। Shivam Mishra Jail: 20,000 रुपए के निजी मुचलके पर रिहा शिवम् मिश्रा के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अदालत ने रिमांड से इंकार कर दिया है। शिवम को अब 20,000 रुपए…

Shivam Mishra Granted Bail: कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड के आरोपी शिवम मिश्रा को अदालत से जमानत मिल गई है। पुलिस ने चार दिन बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उसे 14 दिन की रिमांड पर लेने की मांग की, लेकिन अदालत ने उसे नकारते हुए तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी।

Shivam Mishra Jail: 20,000 रुपए के निजी मुचलके पर रिहा

शिवम् मिश्रा के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अदालत ने रिमांड से इंकार कर दिया है। शिवम को अब 20,000 रुपए के वचन और 20,000 रुपए के निजी मुचलके पर रिहा किया जा रहा है।” वकील ने आगे कहा, “पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही थी। पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया था।”

Kanpur Lamborghini Case: आज सुबह ही गिफ्तार हुआ था आरोपी शिवम मिश्रा

Shivam Mishra Granted Bail
Kanpur Lamborghini Case (Image- Social Media)

आपको बता दें कि कानपुर में हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को आज सुबह ही गिरफ्तार किया था। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम पर आरोप है कि 12 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार से ऑटो और बुलेट सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।

हादसे के समय शिवम ही ड्राइविंग सीट पर था

डीसीपी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, पांच टीमों ने छापेमारी कर शिवम को कानपुर से पकड़ा था। पुलिस जांच और वायरल वीडियो में स्पष्ट हुआ कि हादसे के समय शिवम ही ड्राइविंग सीट पर था, हालांकि बचाव पक्ष ने डमी ड्राइवर मोहन लाल को पेश करने की कोशिश की थी।

Kanpur Crime News Today: क्या थी घटना की पूरी सच्चाई?

Shivam Mishra Granted Bail
Kanpur Crime News Today (Image- Social Media)

लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद मौके पर कई बाउंसर नजर आए, जो कार की नंबर प्लेट हटाने या ढकने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास वॉकी-टॉकी भी थे और वह वहां मौजूद लोगों को हटा रहे थे। पुलिस ने दावा किया कि कार शिवम मिश्रा खुद चला रहा था। लेकिन बचाव पक्ष का कहना है कि ड्राइवर मोहन गाड़ी चल रहा था।

हालांकि, वायरल वीडियो में शिवम ड्राइविंग सीट से बाहर निकलता नजर आया। शुरुआती जांच में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा, जिसके बाद ग्वालटोली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी और वायरल वीडियो की जांच की। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम शिवम के घर पहुंची, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। अंत में, गुरुवार को शिवम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सदस्यता होगी रद्द! भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया नोटिस

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।