रोहित शर्मा ने अजीत अगरकर को किया ट्रोल, 2027 WC खेलने को लेकर खुलकर बोले हिटमैन

Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar

Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा एक बार फिर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. बीते दिन हिटमैन एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां उनसे 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत को विश्व कप जिताना उनका सपना है. ऐसे में साउथ अफ्रीका में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं. इस दौरान रोहित ने अजीत अगरकर को भी ट्रोल किया.

Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar: रोहित शर्मा ने अगरकर को किया ट्रोल

Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar
Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक स्टेटमेंट दिया था. उन्होंने कहा था कि रोहित और विराट साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कमिटेड नहीं हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर अगरकर के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी. अब रोहित ने भी अगरकर को आड़े हाथों लिया है. हाल ही में एक कार्यकर्म में पहुंचे हिटमैन से अगले विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया.

इतने में वहां मौजूद एक शख्स ने चिल्लाकर कहा, ‘कमिटमेंट’. जिसपर रोहित हंसने लगे. उन्होंने कहा, ‘आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के लिए कमिटमेंट चाहिए. लेकिन वो कमिटमेंट केवल एक दो खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि पूरी टीम से चाहिए. तभी कोई टीम ट्रॉफी जीतेगी.’

हर हाल में खेलना चाहते हैं 2027 वर्ल्ड कप

Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar
Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar

रोहित शर्मा ने एक बार फिर बताया है कि वह हर हाल में 2027 विश्व कप खेलना चाहते हैं. 2023 में मिली कसक को वह भूल नहीं पा रहे हैं. जब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी थी. जिसके साथ रोहित शर्मा और इंडियन टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. हालांकि रोहित का आगामी 50 ओवर वर्ल्ड कप खेलना इतना आसान नहीं है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कई मौकों पर ये बताया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का अगले विश्व कप में खेलना तय नहीं है.

साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा अगला वर्ल्ड कप

Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar
Rohit Sharma Trolls Ajit Agarkar

साउथ अफ्रीका 2027 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है. टीम इंडिया की बात करें तो शुभमन गिल अगले विश्व कप में लीडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आगामी टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर युवा खिलाड़ी को रोहित शर्मा के स्थान पर टीम की कमान सौंपी.

 

Read More: राजीव शुक्ला को देनी पड़ी सफाई, IND vs PAK मैच पर दिया था विवादित बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।