राजीव शुक्ला को देनी पड़ी सफाई, IND vs PAK मैच पर दिया था विवादित बयान

Rajeev Shukla Clarify Statement

Rajeev Shukla Clarify Statement: भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया, जब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम से एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ऑडियो में ऐसा दिखाया गया मानो उन्होंने भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर कोई विवादित बयान दिया हो। मामला बढ़ता देख राजीव शुक्ला को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

शुक्ला ने दी सफाई

Rajeev Shukla Clarify Statement
Rajeev Shukla Clarify Statement

Rajeev Shukla ने साफ कहा कि वायरल हो रहा ऑडियो एआई (AI) तकनीक से छेड़छाड़ कर तैयार किया गया है और उसमें उनकी आवाज की नकल की गई है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच पर उनकी कथित टिप्पणियों वाला वीडियो पूरी तरह भ्रामक है और यह उनके असली बयान नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी गलत सामग्री पर भरोसा न करें, उसे आगे न बढ़ाएं और जहां भी ऐसा वीडियो दिखे, उसकी शिकायत करें।

दरअसल, पाकिस्तान के एक क्रिकेट शो में, जिसकी मेजबानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक कर रहे थे, शुक्ला की आवाज जैसी एक क्लिप चलाई गई। एआरवाई न्यूज के क्रिकेट टॉक शो में प्रसारित इस ऑडियो में दावा किया गया कि शुक्ला ने पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच खेलने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, यह ऑडियो संदिग्ध था और बाद में स्पष्ट हुआ कि इसमें एआई के जरिए आवाज की नकल की गई थी।

AI से तैयार किया गया है वीडियो

Rajeev Shukla Clarify Statement
Rajeev Shukla Clarify Statement

वायरल क्लिप में कथित तौर पर कहा गया था कि आईसीसी की पहल पर बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान को मनाने की कोशिशों का सकारात्मक परिणाम निकला है और यह क्रिकेट के हित में अच्छा समाधान है। लेकिन राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

Rajeev Shukla Clarify Statement
Rajeev Shukla Clarify Statement

असल में, Rajeev Shukla ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और आईसीसी अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा था कि सभी पक्षों से बातचीत के बाद एक संतुलित और बेहतर समाधान निकाला गया है। उन्होंने कहा था कि यह फैसला क्रिकेट के लिए बेहद अहम है और विश्व कप की सफलता के लिए जरूरी भी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि आईसीसी ने सभी बोर्ड्स की बात सुनकर फैसला लिया है।

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि एआई तकनीक का दुरुपयोग किस तरह गलतफहमियां फैला सकता है। शुक्ला की सफाई के बाद अब साफ है कि वायरल ऑडियो फर्जी था और उसका मकसद माहौल को भड़काना था।

Also Read: बैक टू बैक खेले गए दो Super Over, अफगानिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका को मिली रोमांचक जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।