ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गरीब परिवारों को आवंटन पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रह्लाद पटेल, लखन पटेल, विधायक मुकेश टंडन सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान व मोहन यादव ने रोड शो भी किया। इस अवसर पर शिवराज सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने विदिशा नगर निगम बनाने, सिंचाई योजनाओं के लिए सर्वे करने सहित अन्य मांगों को लेकर तत्काल सहमति की घोषणा भी की।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम गरीबों के लिए आवास के तहत बुधवार को 8.21 लाख परिवारों को पक्के आवासों की ये सौगात दी गई है। मध्य प्रदेश में 12,636 करोड़ रु . की लागत से गरीबों के लिए ये पक्के मकान बनेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि 8.21 लाख परिवारों को और भी अप्रैल-मई तक आवासों की सौगात मिलेंगी, जिसका शिवराज सिंह ने मंच पर स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।
प्रधानमंत्री आवास योजना देश के करोड़ों गरीबों के अपने घर के सपने को साकार कर रही है।
आज विदिशा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के नवीन लक्ष्य का आवंटन कार्यक्रम में सहभागिता कर मध्यप्रदेश को 8,21,190 आवास की सौगात दी। साथ ही PMAYG के अंतर्गत 3932 आवासों में… pic.twitter.com/6GXPz8eeHK
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 15, 2025
शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र से एक साल में कुल लगभग 14 लाख मकानों की सौगात मिलेंगी। जो मध्य प्रदेश को पहले कभी नहीं मिली। इस दौरान जब लाभार्थियों का गृह प्रवेश हुआ, तो सभी के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने हितग्राहियों के साथ ही लखपति दीदियों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि विदिशा मेरी कर्म भूमि है, विदिशा अदभुत जिला, अदभुत नगर है। यहां से मेरा वर्षों का संबंध है। सभी भाइयों में मैं शिव को देखता हूँ और सभी बहनों में मैं मां को देखता हूं इसी शिव की और माता पार्वती मतलब जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में सितंबर में 3.68 लाख मकान हमने दिए थे, आज इसमें 8,21,190 मकान और जोड़े जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



