श्रावण मास के पहले सोमवार को मध्य प्रदेश के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है। विशेष पूजा अर्चना का दौर जारी है और श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की अपने आराध्य से कामना कर रहे हैं। श्रावण मास के पहले सोमवार के दिन सुबह से ही देवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आने लगीं। हर तरफ पूजा अर्चना से लेकर मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई देने लगी। प्रमुख शिवालय उज्जैन के महाकाल, ओंकारेश्वर, मतंगेश्वर सहित अन्य स्थान पर हजारों की तादाद में भक्तों का सुबह से ही जमावड़ा लगना शुरू हो गया। उज्जैन के बाबा महाकाल के दरबार में उज्जैन ही नहीं प्रदेश के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं।
- श्रावण मास के पहले सोमवार को MP में श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है
- सावन में आज विशेष पूजा अर्चना का दौर जारी है
- श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की अपने आराध्य से कामना कर रहे हैं
- सुबह से ही देवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आने लगीं
सुबह 3 बजे से पहले ही खोले गए मंदिर के पट
बाबा महाकाल की भस्म आरती में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होने की अभिलाषा लेकर आते हैं। यही कारण है कि सुबह तीन बजे से पहले ही मंदिर के पट खोल दिए गए और हजारों लोगों ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के श्रृंगार के दर्शन किए और अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना की। इसी तरह सीहोर जिले में स्थित कुबुरेश्वर मंदिर में दर्शन करने वालों का मेला लगा हुआ है। यहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हैं और भोले बाबा की प्रार्थना में जुटे हैं। यहां का नजारा किसी मेला से कम नहीं है।
बड़ी तादाद में पहुंचे श्रद्धालु
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना का सिलसिला चल रहा है और बड़ी तादाद में पहुंचे श्रद्धालु मंगल कामना करने में लगे हैं। यहां शंकर जी का विशेष तौर पर अभिषेक किया गया और श्रृंगार किया गया। साथ में मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। खजुराहो स्थित मतंगेश्वर के मंदिर में विशेष अनुष्ठानों का दौर जारी है और यहां तो मेला लगा हुआ है। बुंदेलखंड के अलग-अलग हिस्सों के श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। इसी तरह नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर और नर्मदापुरम के मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना हो रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



