मेरठ में छात्र के गले की फांस बना आई-कार्ड! 8 वीं क्लास के स्टूडेंट की हुई दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

Summary :

Student Death By I-card: मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक एक कक्षा 8 में पढ़ने वाले 13 साल के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों और पुलिस के अनुसार, बच्चे के गले में स्कूल का आई-कार्ड लटका हुआ था और वही उसके गले में फंस गया, जिसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Student Death By I-card: कंकरखेड़ा क्षेत्र के सैनिक विहार की घटना यह घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

Student Death By I-card: मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक एक कक्षा 8 में पढ़ने वाले 13 साल के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों और पुलिस के अनुसार, बच्चे के गले में स्कूल का आई-कार्ड लटका हुआ था और वही उसके गले में फंस गया, जिसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Student Death By I-card: कंकरखेड़ा क्षेत्र के सैनिक विहार की घटना

यह घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैनिक विहार इलाके की है। यहां रहने वाले लक्ष्य नाम के 13 वर्षीय छात्र की अचानक मौत से परिवार में मातम फैल गया। लक्ष्य आर्मी स्कूल में कक्षा 8 का विद्यार्थी था और रोज की तरह उस दिन भी स्कूल से वापस आया था।

Student Death By I-card (credit S-M)
Student Death By I-card (credit S-M)

I-card Accident School News: सैनिक विहार में परिवार के साथ रहता था लक्ष्य

लक्ष्य सैनिक विहार कॉलोनी के सी ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता दीपक कुमार बीएसएफ में तैनात हैं और इस समय त्रिपुरा में ड्यूटी पर हैं। घर पर उसकी मां गुड़िया और दो बहनें—15 साल की बड़ी बहन तथा 11 साल की छोटी बहन रहती हैं। परिवार का माहौल सामान्य था और बच्चे ने घर लौटकर रोज की तरह ड्रेस बदलने का फैसला किया।

Meerut School Student Death: कमरे में मिला बेहोश पड़ा बच्चा

शाम करीब 4:30 बजे लक्ष्य स्कूल से वापस आने के बाद स्कूल की पोशाक बदलने ऊपर वाले कमरे में चला गया। लगभग दो घंटे बाद, शाम 6:30 बजे उसकी मां ने जब कमरे में जाकर देखा, तो वह फर्श पर उल्टा पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन में लटका स्कूल आई-कार्ड का फीता गले में कस गया था। मां ने तुरंत परिवार के अन्य लोगों को बुलाया और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

Student Death By I-card (credit S-M)
Student Death By I-card (credit S-M)

प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आई-कार्ड का रिबन लक्ष्य के गले में कस गया, जिससे उसकी सांस रुक गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले को सभी कोणों से देख रही है और जांच जारी है।

Student Death By I-card (credit S-M)
Student Death By I-card (credit S-M)

पुलिस जांच जारी, परिवार सदमे में

परिवार इस घटना से बेहद सदमे में है। एक सामान्य दिन पर बच्चे का इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना सभी के लिए चौंकाने वाला है। पुलिस आई-कार्ड, कमरे की स्थिति और अन्य पहलुओं का निरीक्षण कर रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह दुर्घटना थी या कुछ और। इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों के गले में बांधे जाने वाले आई-कार्ड और उनके रिबन की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई अभिभावक लंबे और कड़े रिबन के कारण दुर्घटना का खतरा होने की बात पहले भी उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, भाग गया दूल्हा… 5 दिन बाद हरिद्वार से मिला; वजह जान दंग रह जाएंगे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।